A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. Iran US War live Updates:पाकिस्तान के PM से हुई ईरानी राष्ट्रपति की फोन वार्ता, पेजेश्कियन ने US ब्लॉकेड को ठहराया गलत
Live now

Iran US War live Updates:पाकिस्तान के PM से हुई ईरानी राष्ट्रपति की फोन वार्ता, पेजेश्कियन ने US ब्लॉकेड को ठहराया गलत

Iran US War live Updates: ईरान और अमेरिका में दोबारा तनाव बढ़ने के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से फोन पर वार्ता की। इस दौरान पेजेश्कियन ने अमेरिकी ब्लॉकेड को गलत करार दिया।

अरब सागर। - India TV Hindi
Image Source : DOW अरब सागर।

Iran US War live Updates:  पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ फोन पर हुई बातचीत के दौरान ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने तथाकथित अमेरिकी समुद्री नाकाबंदी की कड़ी निंदा की। उन्होंने इसे अवैध और उकसाने वाला कृत्य बताया।

ईरान और अमेरिका में दोबारा तनाव बढ़ने के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार भ्रष्टाचार मामले में नेतन्याहू की गवाही को येरूशलम कोर्ट ने रद्द कर दिया है। अलजजीरा की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। 

ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर की डेडलाइन से पहले हालात काफी बिगड़ चुके हैं। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहां अमेरिका ने ईरान के कार्गो शिप पर हमला किया वहीं ईरान ने भी अमेरिकी जहाजों पर ड्रोन हमले का दावा किया है। कार्गोशिप पर हमले के बाद ईरान ने कहा कि होर्मुज की सुरक्षा मुफ्त नहीं और अगर ईरान के तेल निर्यात पर रोक लगी तो इसका असर पूरी दुनिया को भुगतना पड़ेगा।

उधर, ईरान ने दावा किया है कि उसने ड्रोन के जरिए अमेरिकी नौसेना के जंगी जहाजों को निशाना बनाया। यह कार्रवाई अमेरिका द्वारा ईरान के कार्गो शिप पर हमले के बाद की गई। वहीं होर्मुज से जहाजों की आवाजाही एक बार फिर बंद होने पर वैश्विक तेल बाजार में उथल-पुथल मच गई है। 

ईरान की ओर से ऐसे संकेत दिए गए हैं कि अगर अमेरिका आर्थिक और सैन्य दबाव नहीं हटाता है तो हालात और गंभीर हो सकते हैं। ईरान ने यह भी स्पष्ट किया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज तभी खुलेगा जब अमेरिका अपनी नाकाबंदी खत्म करेगा और वहां से अपनी सेना को हटाएगा। इस बीच ईरान और अमेरिका के बीच दूसरे दौर की बातचीत के लिए सभी कूटनीतिक कोशिशें जारी हैं। 

Latest World News

Live updates : Iran US War live Updates

  • 12:24 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    ईरान के विदेश मंत्री अराघची की पाकिस्तानी समकक्ष से हुई फोन वार्ता, कहा-अमेरिका में है दुर्भावना

    ईरान के विदेश मंत्री अराघची की पाकिस्तानी समकक्ष से फोन पर बातचीत हुई। इस दौरान अराघची ने कहा-अमेरिका में दुर्भावना है। उसकी कूटनीति स्पष्ट नहीं है। 

     

     

  • 11:10 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    UAE के कमेंटेटर का बड़ा बयान, कहा-"अब समय आ गया है कि US Bases को बंद करने के बारे में सोचा जाए"

    संयुक्त अरब अमीरात के टीकाकार अब्दुलखालिक अब्दुल्ला ने अमेरिका के खिलाफ बड़ी टिप्पणी की है। कमेंटेटर ने कहा:"अब समय आ गया है कि अमेरिकी सैन्य अड्डों को बंद करने के बारे में सोचा जाए, क्योंकि वे अब बोझ बन गए हैं और कोई सामरिक संपत्ति नहीं रह गए हैं।"

  • 10:33 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    अमेरिका ने जारी किया ईरानी कार्गो शिप को सीज करने का एक और VIDEO

    अमेरिका ने ईरानी जहाज को अरब सागर में कब्जाने का एक और वीडियो जारी किया है। अमेरिकी सेंटकॉम ने लिखा कि अमेरिकी मरीन ने 20 अप्रैल को हेलीकॉप्टर के जरिए एम्फीबियस अटैक शिप यूएसएस ट्रिपोली (LHA 7) से रवाना होकर अरब सागर के ऊपर से उड़ान भरी और ईरानी झंडे वाले जहाज एम/वी तौस्का पर बोर्डिंग कर उसे कब्जे में ले लिया। मरीन ने जहाज पर रैपलिंग (रस्सी के सहारे उतरकर) बोर्डिंग की। इससे पहले गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर यूएसएस स्प्रुआंस (DDG 111) ने जहाज की प्रणोदन व्यवस्था (इंजन) को निष्क्रिय कर दिया था, क्योंकि वाणिज्यिक जहाज तौस्का ने अमेरिकी बलों द्वारा लगातार छह घंटे तक दी गई चेतावनियों की अवहेलना की थी।

  • 10:28 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    अमेरिका के साथ दूसरे दौर की वार्ता से पहले ईरान ने दोहराई पूर्व शर्तों पर अडिग होने की बात

    अमेरिका के साथ दूसरे दौर की शांति वार्ता शुरू होने से पहले ईरान ने अपनी पूर्व शर्तों पर अडिग होने की बात कही है। ईरान के एक शीर्ष सांसद ने कहा है कि तेहरान अमेरिका के साथ वार्ता के लिए अपनी पूर्व शर्तों पर अडिग है। इसमें लेबनान में युद्धविराम और जब्त की गई संपत्तियों की रिहाई शामिल है।

  • 9:08 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    भारी बारिश के बावजूद IRGC के सपोर्ट में सड़कों पर जुटे हजारों ईरानी

    भारी बारिश के बावजूद भी आईआरजीसी के सपोर्ट में तेहरान की सड़कों पर हजारों ईरानियों का जमावड़ा है। सोमवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिका द्वारा ईरान की जहाज को सीज किए जाने के बाद दोनों देशों में तनाव दोबारा चरम पर पहुंच गया है। 

  • 9:02 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    अपने देश के सपोर्ट में तेहरान की सड़कों पर उतरे हजारों ईरानी

    अमेरिका से दोबारा जंग छिड़ने की आशंका के बीच अपने देश के सपोर्ट में हजारों ईरानी तेहरान की सड़कों पर हैं। 

  • 8:25 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    ईरान की मर्चेंट शिप पर अमेरिकी हमले का वीडियो आया सामने

    ईरान की मर्चेंट शिप पर अमेरिका द्वारा किए गए हमले का वीडियो सामने आ गया है। हमले के बाद जहाज में भीषण आग लगी दिख रही है और काला धुआं उठ रहा है। यह हमला अरब सागर में किया गया। 

  • 8:18 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    तेहरान कभी सरेंडर नहीं करेगा और होर्मुज पर अपना नियंत्रण नहीं खोएगाः ईरान

    अमेरिका से तनाव बढ़ने के बाद ईरानी सेना ने दावा किया है कि तेहरान होर्मुज में कभी भी सरेंडर नहीं करेगा। ईरान ने कहा है कि वह होर्मुज में अपना नियंत्रण बरकरार रखेगा। 

  • 8:02 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    ईरानी राष्ट्रपति ने शहबाज शरीफ से बात की

    ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज़ में अमेरिका द्वारा ईरान का झंडा लगे एक कार्गो शिप पर हमला करके उसे ज़ब्त किए जाने के बाद, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ से बात की। ईरान के सरकारी मीडिया के हवाले से एसोसिएटेड प्रेस ने बताया कि पेज़ेशकियन ने शरीफ़ से कहा कि US की धमकाने वाली कार्रवाइयों की वजह से शक बढ़ गया है कि वहअपने पुराने तौर-तरीके दोहराएगा। इस बात का भी डर है कि वह विश्वासघात भी कर सकता है।

  • 8:00 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    अमेरिकी सेना को होर्मुज से पीछे हटने को मजबूर किया, ईरान का दावा

    ईरान की मीडिया ने दावा किया है कि कार्गो शिप पर हुए हमले के बाद ईरानी सैन्य कार्रवाई के बाद अमेरिकी सैनिकों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा। बता दें कि अमेरिका ने ईरान के कार्गो शिप पर हमला कर उसे अपने कब्जे में ले लिया था। अमेरिका का दावा है कि यह कार्गो शिप अमेरिकी नाकाबंदी का उल्लंघन कर रहा था।

  • 7:49 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    तेहरान ने जवाबी कार्रवाई की कसम खाई

    अमेरिकी मरीन द्वारा ईरान के झंडे वाले एक जहाज़ को ज़ब्त किए जाने पर तेहरान ने तुरंत जवाब देने की कसम खाई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार, यह जहाज़ अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को पार करने की कोशिश कर रहा था और इसने चेतावनियों पर भी ध्यान नहीं दिया। समाचार एजेंसी AP की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की संयुक्त सैन्य कमान ने कहा कि तेहरान जल्द ही जवाब देगा और उसने अमेरिकी कार्रवाई को समुद्री डकैती का कृत्य बताया।

     

  • 7:39 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    कच्चे तेल की कीमतों में फिर उछाल

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक बार फिर तनाव बढ़ने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आ गया है। रविवार को शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों तेजी देखी गई। शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज में कारोबार फिर से शुरू होने के बाद अमेरिकी कच्चे तेल की कीमत 6.4 प्रतिशत बढ़कर 87.88 डॉलर प्रति बैरल हो गई। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड की कीमत 6.5 प्रतिशत बढ़कर 96.25 डॉलर प्रति बैरल हो गई। बता दें कि जब होर्मुज को खोलने की घोषणा की गई थी उस वक्त कच्चे तेल की कीमतों में 9 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी।

     

  • 7:35 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान के कार्गो शिप पर हमला, अमेरिका ने कब्जे में लिया

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिका की नाकेबंदी के बीच अमेरिकी नौसेना ने ईरान के कार्गो शिप पर हमला किया और उसे अपने कब्जे में ले लिया। इस जहाज ने अमेरिकी नाकेबंदी को पार करने की कोशिश की थी। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी इसकी पुष्टि की है। इस कार्गो शिप का नाम TOUSKA है।