A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. Iran-US War News Live: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारी तनाव, अमेरिका की नाकेबंदी के बाद गुजर रहा भारतीय जहाज
Live now

Iran-US War News Live: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारी तनाव, अमेरिका की नाकेबंदी के बाद गुजर रहा भारतीय जहाज

इस्लामाबाद वार्ता विफल होने के बाद मिडिल ईस्ट में हालात बिगड़ते जा रहे हैं ।अमेरिका ने अब स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से निकलने वाले ईरानी जहाजों की नाकेबंदी शुरू कर दी है।

Strait of Hormuz- India TV Hindi
Image Source : AP स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

Iran-US War News Live Updates: इस्लामाबाद में वार्ता विफल होने के बाद एक बार फिर ईरान और अमेरिका के बीच एक बार फिर तनाव गहराता जा रहा है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर समुद्री नाकेबंदी की डेडलाइन खत्म हो चुकी है। अमेरिकी सेना ने अब स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से निकलने वाले ईरानी जहाजों की नाकेबंदी शुरू कर दी है। अमेरिका की ओर से इस नाकेबंदी को लागू करने के लिए  नेवी के 15 युद्धपोत, स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ के पूर्वी इलाक़े में तैनात किए गए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया है कि अमेरिकन नेवी ईरान से तेल लेकर रवाना होने वाले टैंकर्स को रोकेगी।

वहीं अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से ट्रैफिक रोककर आर्थिक आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अमेरिका इसका जवाब देगा। फॉक्स न्यूज से बातचीत में वेंस ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह साफ़ कर दिया है कि "यह खेल दोनों तरफ से खेला जा सकता है।" उन्होंने आगे कहा कि अगर ईरान ऐसी हरकतें जारी रखता है, तो US यह पक्का करेगा कि ईरान का कोई भी जहाज़ बाहर न निकल पाए।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुजकी नाकेबंदी के बाद ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी नौसेना की निगरानी में कल होर्मुज से 34 जहाज गुजरे हैं। ट्रंप का दावा है कि जब से ईरान ने होर्मुज को बंद किया है। उसके बाद वहां से पार करने वाले जहाजों की ये सबसे बड़ी संख्या है। होर्मुज को बंद करने की ईरानी कोशिश को ट्रंप ने बेवकूफी वाला कदम बताया है। वहीं इस नाकेबंदी को लेकर ईरान ने अमेरिका और राष्ट्रपति ट्रंप को चेतावनी दी है। ईरानी संसद के स्पीकर ग़ालिबाफ ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर किसी भी तरह की नाकेबंदी का असर सिर्फ तेल आपूर्ति पर ही नहीं बल्कि दुनिया भर के बाजार पर कई गुना बढ़कर पड़ेगा।

 

 

Latest World News

Live updates : Iran-US War News Live

  • 11:19 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    इजरायली ड्रोन हमले में 2 लोगों की मौत

    नेशनल न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी लेबनान के नबातीह के पास जा रही एक कार पर इजरायली ड्रोन हमला हुआ। इस हमले में कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई। यह हमला इजरायली हमलों की उस कड़ी में सबसे नया है।

  • 10:05 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    अमेरिका की नाकेबंदी के बाद होर्मुज से गुजर रहा भारतीय कंटेनर शिप

    अमेरिका द्वारा ईरान से जुड़े टैंकरों और बंदरगाहों को निशाना बनाते हुए नाकेबंदी लगाए जाने के बाद स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से एक भारतीय जहाज गुजर रहा है। बीबीसी के मुताबिक  यह जहाज भारत से UAE जा रहा है और अमेरिकी नाकेबंदी के बाद इस रास्ते से गुज़रने वाला पहला जहाज़ प्रतीत होता है। MarineTraffic के जहाज़-ट्रैकिंग डेटा से पता चलता है कि जहाज़, Paya Lebar, भारत से रवाना होने के बाद दुबई की ओर जा रहा है।

  • 9:00 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    'अच्छा नहीं होगा,' ट्रंप ने ईरान को फिर धमकाया

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चल रहे सीज़फ़ायर के भविष्य को लेकर ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर कोई समझौता नहीं हो पाया, तो इसके नतीजे बहुत गंभीर होंगे। साथ ही, उन्होंने यह भी दोहराया कि तेहरान को परमाणु हथियार बनाने की इजाज़त बिल्कुल नहीं दी जाएगी। ट्रंप ने कहा कि अभी, कोई लड़ाई नहीं हो रही है। अभी, हमने नाकेबंदी कर रखी है। उनका कोई भी कारोबार नहीं चल रहा है। अब ईरान का कारोबार पूरी तरह से ठप पड़ा है। और हम इसे ऐसे ही बनाए रखेंगे, बहुत आसानी से। उनकी नौसेना खत्म हो चुकी है, उनकी वायुसेना खत्म हो चुकी है, उनका रडार खत्म हो चुका है, और उनके नेता भी खत्म हो चुके हैं। यह बहुत बड़ी बात है।

  • 8:49 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में बातचीत के दूसरे दौर का प्रस्ताव रखा

    इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका की वार्ता बेनतीजा रहने के बाद अब पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत के दूसरे दौर की मेज़बानी करने का प्रस्ताव रखा है। पाकिस्तान के दो अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि  यह प्रस्ताव इस बात पर निर्भर करेगा कि क्या संबंधित पक्ष किसी दूसरी जगह पर बातचीत करने का अनुरोध करते हैं। अधिकारियों में से एक ने कहा कि, भले ही बातचीत का पहला दौर बिना किसी समझौते के समाप्त हो गया हो, लेकिन यह किसी एक बार के प्रयास के बजाय एक चल रही कूटनीतिक प्रक्रिया का हिस्सा था। (AP)

  • 7:43 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के लेकर यूएन महासचिव ने की ये अपील

    संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सभी पक्षों से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जहाजों की आवाजाही की स्वतंत्रता का सम्मान करने का आह्वान किया। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में पहले ईरान ने जहाजों की आवाजाही रोक रखी थी लेकिन अब अमेरिका ने इस महत्वपूर्ण जलमार्ग से आवागमन पर अपनी नाकेबंदी लगा रखी है।

  • 7:40 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    पाक और चीन के विदेश मंत्री के बीच ईरान मुद्दे पर हुई बात

    पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने अपने के विदेश मंत्री वांग यी को फोन किया। अमेरिका-ईरान के बीच इस्लामाबाद में हुई बातचीत को लेकर अपने विचार शेयर किए।

     

  • 7:04 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    आर्थिक आतंकवाद फैला रहा ईरान-वेंस

    अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान पर आर्थिक आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने फॉक्स न्यूज से बातचीत में कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से ट्रैफिक रोककर आर्थिक आतंकवाद फैलाने का काम किया है। वेंस ने चेतावनी दी है कि अमेरिका इसका जवाब देगा।  वेंस ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह साफ़ कर दिया है कि "यह खेल दोनों तरफ से खेला जा सकता है।" उन्होंने आगे कहा कि अगर ईरान ऐसी हरकतें जारी रखता है, तो US यह पक्का करेगा कि ईरान का कोई भी जहाज़ बाहर न निकल पाए।

     

  • 7:01 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    रूस के विदेश मंत्री ने ईरान के विदेश मंत्री से बात की

    रूस के विदेश मंत्रालय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह पुष्टि की है कि दोनों देशों के विदेशमंत्रियों के बीच बात हुई है। पोस्ट के मुताबिक 13 अप्रैल को रूस के विदेश मंत्री एस.वी. लावरोव ने ईरान के विदेश मंत्री ए. अराघची से फ़ोन पर बात की। मिडिल ईस्ट में हथियारों से लैस टकराव को दोबारा होने से रोकने की अहमियत पर ज़ोर दिया और कहा कि इस संकट को सुलझाने में मदद करने के लिए रूस पूरी तरह से तैयार है।