Israel-Hamas War: गाजा के स्कूल पर इजरायली सेना का भीषण हमला, 15 लोगों की मौत
Israel-Hamas War: गाजा के स्कूल पर इजरायली सेना का भीषण हमला, 15 लोगों की मौत
Edited By : Dharmendra Kumar Mishra
Published : Oct 17, 2024 05:45 pm IST,
Updated : Oct 17, 2024 05:45 pm IST
गाजा पट्टी में इजरायली सेना के हमले में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। यह हमला एक स्कूल पर हुआ है। इजरायली सेना को यहां हमास आतंकियों के छुपे होने की जानकारी मिली थी।
Image Source : PTIगाजा में इजरायली सेना का ताजा हमला।
गाजाः इजरायली सेना ने गाजा पट्टी में एक स्कूल पर बड़ा भीषण हमला किया है। इस हमले में कम से कम 15 लोग मारे गए हैं। आईडीएफ को आशंका थी कि इस स्कूल को हमास के आतंकवादी ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। इसलिए स्कूल को टारगेट करके यह हवाई हमला किया गया। हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस एयरस्ट्राइक में 15 लोगों की मौत हुई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। अन्य ब्यौरे का इंतजार किया जा रहा है।