1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. इजरायल का बड़ा एक्शन, वेस्ट बैंक में 'CNN' टीम पर हमला करने वाली सैन्य इकाई को किया सस्पेंड, जानिए मामला

इजरायल का बड़ा एक्शन, वेस्ट बैंक में 'CNN' टीम पर हमला करने वाली सैन्य इकाई को किया सस्पेंड, जानिए मामला

सीएनएन की टीम एक रिपोर्ट तैयार कर रही थी, तभी इजरायल की सेना ने उन पर बंदूके तान कर हमला कर दिया। इस पर एक्शन लेते हुए इजरायल ने आरोपी बटालियन को सस्पेंड कर दिया है।

इजरायल की सेना ने CNN टीम पर किया था हमला- India TV Hindi
Image Source : X/RT_COM इजरायल की सेना ने CNN टीम पर किया था हमला

इजरायल की सेना ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में 'CNN' की टीम पर हमला के लिए एक बटालियन को सस्पेंड कर दिया है। सैनिकों के दुर्व्यवहार के लिए सजा का यह एक दुर्लभ मामला है। पिछले सप्ताह सैनिकों द्वारा 'सीएनएन' की टीम पर हमला करने का वीडियो सामने आने के बाद सेना ने सोमवार को घोषणा की कि वह नेत्जाह येहुदा बटालियन को सस्पेंड कर रही है। 

हमेशा विवादों में रहती है नेत्जाह येहुदा सेना

नेत्जाह येहुदा सेना की एक इकाई है, जो अतीत में फलस्तीनी नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार को लेकर चर्चा में रही है। इससे पहले साल 2022 में बटालियन के सैनिकों द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद 78 वर्षीय फलस्तीनी अमेरिकी व्यक्ति की मौत के मामले में भी विवाद हुआ था। 

अमेरिकी सरकार ने भी की थी कड़ी निंदा

अमेरिकी सरकार की कड़ी निंदा के बाद इजरायली सेना ने मामले को 'गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण घटना' बताया था और एक अधिकारी को फटकार लगाई और दो अन्य का तबादला कर दिया। उसी साल बाद में, इजरायल ने उस इकाई को वेस्ट बैंक से हटा दिया। 

जब CNN की टीम पर हुआ हमला

पिछले सप्ताह की घटना में 'सीएनएन' की एक टीम वेस्ट बैंक के तयासिर गांव के लोगों पर हिंसा के संबंध में एक रिपोर्ट तैयार कर रही थी। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, इस क्षेत्र में हिंसा में भारी वृद्धि हुई है। इस साल इजरायली बस्तियों के सदस्यों द्वारा कम से कम 9 फलस्तीनियों की हत्या की गई है। फलस्तीनियों के खिलाफ हिंसा के लिए इजरायली बस्ती के लोगों को दंडित करना भी दुर्लभ है। 

Latest World News