1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. UAE शिखर सम्मेलन में जयशंकर का जलवा, यूरोप, ब्रिटेन और मिस्र के साथ द्विपक्षीय संबंधों को दी नई स्फूर्ति

UAE शिखर सम्मेलन में जयशंकर का जलवा, यूरोप, ब्रिटेन और मिस्र के साथ द्विपक्षीय संबंधों को दी नई स्फूर्ति

Jaishankar at UAE summit meet with Europe Britain and Egypt counterpart gives new impetus to bilateral relations

UAE में अपने विदेशी समकक्षों के साथ जयशंकर।- India TV Hindi
Image Source : AP UAE में अपने विदेशी समकक्षों के साथ जयशंकर।

दुबई: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में चल रहे उच्च-स्तरीय अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के इतर यूरोप, ब्रिटेन और मिस्र के अपने समकक्षों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों में नई ऊर्जा भरी। दुबई में विश्वनेता और नीति निर्माता प्रमुख भूराजनीतिक और सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए एकत्र हुए हैं। भारत ने अपने मित्र देशों के साथ द्विपक्षीय, रणनीतिक और व्यापारिक संबंधों को और गति देने के इरादे से वार्ता की और इस अवसर का लाभ उठाया।

जयशंकर ने किया पोस्ट

जयशंकर ने शनिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में  कहा कि लक्जमबर्ग के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री जेवियर बेटेल, पोलैंड के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री रादोस्लाव सिकोरस्की और लातविया की विदेश मंत्री बैबा ब्रेज के साथ होना "बहुत अच्छा लगा। मंत्री तीन दिवसीय सर बानी यास फोरम 2025 में भाग लेने के लिए यूएई की राजधानी अबू धाबी में थे, जो रविवार को समाप्त हुआ। जयशंकर ने शिखर सम्मेलन के इतर ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री डेविड लैमी से भी मुलाकात की। एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा, "सर बानी यास फोरम 2025 के इतर ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री @DavidLammy  से मिलकर अच्छा लगा।"

मिस्र के विदेश मंत्री से भी की वार्ता

जयशंकर ने एक अन्य बैठक में मिस्र के विदेश मंत्री डॉ. बदर अब्देलट्टी से भी मुलाकात की। जयशंकर ने लिखा कि डॉ. बदर अब्देलट्टी से मिलकर "अच्छा लगा"। सर बानी यास फोरम एक वार्षिक मंच है जो क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए वैश्विक नेताओं, मंत्रियों और विशेषज्ञों को एक साथ लाता है।

Latest World News