1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. मेक्सिको के गुआनाजुआटो में जश्न के दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, 12 की मौत; घायल हुए कई लोग

मेक्सिको के गुआनाजुआटो में जश्न के दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, 12 की मौत; घायल हुए कई लोग

मेक्सिको में भीषण गोलीबारी हुई है। गोलीबारी में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Mexico Guanajuato Firing- India TV Hindi
Image Source : @CORRESPONSALSMX Mexico Guanajuato Firing

Mexico firing: मेक्सिको के गुआनाजुआटो में एक समारोह के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। फायरिंगअज्ञात लोगों ने की है। पुलिस के अनुसार इस घटना में 12 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस की जांच में पता चला है कि गोलीबारी उस वक्त शुरू हुई तब लोग सेंट जॉन द बैपटिस्ट के जश्न में सड़क पर नाच रहे थे और मस्ती कर रहे थे। मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने गोलीबारी पर दुख जताते हुए कहा कि जांच जारी है।

सामने आया वीडियो

मेक्सिको में हुई गोलीबारी का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह जश्न के बीच गोलियां चलने लगीं, लोग चिल्लाने लगे और गोलियों से बचने के लिए भागने लगे। इरापुआटो के अधिकारी रोडोल्फो गोमेज सर्वेंट्स ने फायरिंग को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ितों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है, लगभग 20 अन्य घायल हुए हैं।  

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

बता दें कि, मेक्सिको में गोलीबारी की यह कोई पहली घटना नहीं है। पिछले महीने, सैन बार्टोलो डे बेरियोस, गुआनाजुआटो में कैथोलिक चर्च की ओर से आयोजित एक पार्टी को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी में सात लोग मारे गए थे।

हिंसा के लिए बदनाम है गुआनाजुआटो

मेक्सिको सिटी के उत्तर-पश्चिम में स्थित गुआनाजुआटो देश के सबसे हिंसक राज्यों में से है। यहां विभिन्न संगठित अपराध समूह नियंत्रण के लिए संघर्ष करते हैं। इस साल के शुरुआती पांच महीनों में राज्य में 1,435 हत्याएं हुई हैं, जो किसी भी अन्य राज्य से दोगुनी से भी अधिक हैं। 

यह भी पढ़ें:

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर थपथपाई अपनी पीठ, बोले- 'हमने ईरानी परमाणु स्थलों को नष्ट कर दिया'

रूस-भारत और चीन करने वाले हैं बड़ा काम, रूसी विदेश मंत्री ने दिया बयान; जानें क्या कहा

Latest World News