ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच छिड़े जंग को एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है। दोनों ही ओर से हवाई हमले हो रहे हैं। इस बीच, ईरान की संसद के अध्यक्ष ने गुरुवार को को दावा किया कि 70 लाख ईरानी किसी भी अमेरिकी जमीनी आक्रमण के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार हैं।
हथियार उठाकर देश की रक्षा के लिए तैयार हैं लोग
मोहम्मद बाकिर कालीबाफ ने युद्ध की शुरुआत से ही अमेरिका को चुनौती देने वाली कई पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'एक हफ्ते से भी कम समय में पूरे देश में एक बड़ा अभियान चलाया गया, जिसमें लगभग 70 लाख ईरानी सामने आए और कहा कि वे हथियार उठाकर अपने देश की रक्षा के लिए तैयार हैं।'
जंग के मैदान में हैं ईरान और अमेरिका
सोशल मीडिया पर कई दिन से इस दावे के संबंध में पोस्ट की जा रही हैं। इस दावे का उल्लेख करने वाले कालीबाफ पहले उच्चस्तरीय अधिकारी हैं। यह बयान ऐसे समय में आया है, जब ईरान और अमेरिका के बीच रिश्ते पहले से ही तनावपूर्ण बने हुए हैं। दोनों ही जंग के मैदान में हैं।
ये आम नागरिकों की भी लड़ाई
हाल के घटनाक्रमों और सैन्य गतिविधियों ने दोनों देशों के बीच टकराव की आशंकाओं को और बढ़ा दिया है। कालीबाफ ने कहा कि अगर अमेरिका ने किसी भी तरह की आक्रामक कार्रवाई की, तो ईरान की जनता एकजुट होकर जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यह सिर्फ सरकार की नहीं, बल्कि आम नागरिकों की भी लड़ाई होगी।
ये भी पढ़ें:
ईरान के सेना प्रमुख ने दी अमेरिका को चेतावनी, बोले- 'एक भी सैनिक जिंदा बचकर नहीं जाएगा'
Iran-US War: ओबामा ने ईरान को 1.7 अरब डॉलर दिए, मैंने डील खत्म की और सुलेमानी को मारा...नहीं तो उनके पास परमाणु होताः ट्रंप
Latest World News