1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. 'डैडी के पास भागने के अलावा नेतन्याहू के पास नहीं था कोई विकल्प', ईरान ने अमेरिका और इजरायल दोनों को चेताया

'डैडी के पास भागने के अलावा नेतन्याहू के पास नहीं था कोई विकल्प', ईरान ने अमेरिका और इजरायल दोनों को चेताया

ईरान और इजरायल युद्ध समाप्त होने के बाद बयानबाजी तेज है। ईरानी विदेश मंत्री सैयय्द अब्बास अराघची ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर निशाना साधा है। ईरान ने नेतन्याहू पर ट्रंप के पास (अमेरिका) भागने का आरोप लगाया है।

नेतन्याहू, खामेनेई और डोनाल्ड ट्रंप- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV GFX नेतन्याहू, खामेनेई और डोनाल्ड ट्रंप

ईरान और इजरायल के बीच 13 जून, 2025 से शुरू हुआ युद्ध 12 दिनों बाद थम गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा करनी पड़ी कि दोनों देशों ने युद्धविराम (Ceasefire) पर सहमति जताई है, जो 24 जून, 2025 को लागू हो गया। इसके बाद ईरान और इजरायल के बीच हो रहे हवाई हमले रुक गए। वहीं, अब ईरान ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर निशाना साधा है। ईरान के विदेश मंत्री सैयय्द अब्बास अराघची (Seyed Abbas Araghchi) ने नेतन्याहू के लिए डोनाल्ड ट्रंप को 'डैडी' तक कह दिया है।

ईरान का दर्ज है शानदार इतिहास

ईरानी विदेश मंत्री अराघची (Seyed Abbas Araghchi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखी है। इसमें उन्होंने कहा, 'ईरानियों की जटिलता और दृढ़ता हमारे शानदार इतिहास में दर्ज है, जिन्हें कड़ी मेहनत और धैर्य के माध्यम से बुना गया है।'

हम जानते हैं अपनी कीमत- ईरानी विदेश मंत्री

अराघची ने कहा कि एक राष्ट्र के रूप में हमारा मूल आधार बहुत सरल और सीधा है। हम अपनी कीमत जानते हैं। अपनी स्वतंत्रता को महत्व देते हैं। कभी भी किसी और को अपना भाग्य तय करने की अनुमति नहीं देते हैं।

खामेनेई के लिए अपमानजनक शब्दों को छोड़ें ट्रंप- ईरान

अमेरिकी पर निशाना साधते हुए ईरानी विदेश मंत्री ने कहा, 'राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वास्तव में सौदा चाहते हैं, तो उन्हें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई के प्रति अपमानजनक शब्दों और अस्वीकार्य लहजे को छोड़ देना चाहिए। ट्रंप को खामनेई के लाखों सच्चे अनुयायियों को चोट पहुंचाना बंद कर देना चाहिए।'

ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए डैडी के पास भागे नेतन्याहू

विदेश मंत्री सैयय्द अब्बास अराघची ने कहा, 'महान और शक्तिशाली ईरानी लोग जिन्होंने दुनिया को दिखाया कि इजरायली शासन (नेतन्याहू) के पास हमारी मिसाइलों से बचने के लिए 'डैडी' (डोनाल्ड ट्रंप) के पास भागने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।' 

सम्मान देने पर आपको भी मिलेगा सम्मान- ईरान

अराघची ने कहा, 'यदि भ्रम से और भी बड़ी गलतियां होती हैं तो ईरान अपनी वास्तविक क्षमताओं को उजागर करने में संकोच नहीं करेगा, जो निश्चित रूप से ईरान की शक्ति के बारे में किसी भी भ्रम को समाप्त कर देगा।' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अच्छी इच्छा से अच्छी इच्छा पैदा होती है। किसी को सम्मान देने पर आपको भी सम्मान मिलता है।

Latest World News