1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. नाइजीरिया की नदी में पेड़ की डाल से टकराकर डूबी नौका, कम से कम 31 लोगों की मौत; कई लापता

नाइजीरिया की नदी में पेड़ की डाल से टकराकर डूबी नौका, कम से कम 31 लोगों की मौत; कई लापता

नाइजीरिया की एक नौका दुर्घटना में 31 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग लापता हैं। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

नाइजीरिया में डूबी नौका (फाइल)- India TV Hindi
Image Source : AP नाइजीरिया में डूबी नौका (फाइल)

अबुजा (नाइजीरिया): उत्तर-मध्य नाइजीरिया में एक बड़ी नौका दुर्घटना हुई है। यहां की एक नदी में पेड़ की डालों से टककाकर नाव गहरे पानी में डूब गई। इस जल दुर्घटना में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नाइजीरिया की आपात एजेंसी ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपात प्रबंधन एजेंसी के अधिकारी हुसैनी इसाह ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि यह ओवरलोडेड (अत्यधिक भरी हुई) नाव नाइजर राज्य के बोरगु क्षेत्र में एक पेड़ के तने से टकरा गई। नाव में लगभग 90 लोग सवार थे। इसाह ने बताया कि अब तक 50 लोगों को बचा लिया गया है, लेकिन लापता लोगों की सही संख्या अभी पता नहीं चल पाई है, क्योंकि खोज और बचाव अभियान अभी जारी है।

दुर्घटना की क्या थी वजह?

बारिश के मौसम में नाइजीरिया के दूरदराज़ के इलाकों में नाव दुर्घटनाएं आम बात हैं। इन दुर्घटनाओं का मुख्य कारण अत्यधिक भार, खराब रखरखाव और सुरक्षा उपायों की कमी है। विश्लेषकों का कहना है कि इनमें से कई नावें बिना लाइफ जैकेट के संचालित होती हैं। पिछले महीने भी, देश के उत्तर-पश्चिमी सोकोतो राज्य में एक नाव पलटने की घटना में 25 लोग लापता हो गए थे।

(एपी)

Latest World News