1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. नाइजीरिया में भयानक बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 151 पहुंचा, हजारों लोग असुरक्षित स्थानों पर फंसे

नाइजीरिया में भयानक बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 151 पहुंचा, हजारों लोग असुरक्षित स्थानों पर फंसे

नाइजीरिया में बाढ़ ने कहर ढाना शुरू कर दिया है। अब तक बारिश और बाढ़ के चलते मौतों की संख्या 151 तक पहुंच चुकी है। यह संख्या अभी और बढ़ने की आशंका है।

नाइजीरिया में आई भयानक बाढ़।- India TV Hindi
Image Source : AP नाइजीरिया में आई भयानक बाढ़।

अबुजा: नाइजीरिया में मूसलाधार बारिश के चलते उसके कई इलाके भयानक बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। नाइजर प्रांत के मोक्वा शहर में बाढ़ के कारण मौतों की संख्या अब 151 हो गई है। शुक्रवार तक 88 लोगों की मौत हुई थी। जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट स्टेट के हुसैनी ईसा ने कहा कि कई लोग अब भी फंसे हुए हैं और बचाव कार्य जारी है। मौतों की संख्या अभी तेजी से बढ़ने की आशंका है। 

बताया जा रहा है कि हजारों लोग असुरक्षित स्थानों पर फंसे हैं, जिन तक मदद नहीं पहुंच पा रही है। वहीं काफी संख्या में लोग लापता भी बताए जा रहे हैं। इसाह ने एपी को बताया, ‘‘मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक 88 शव बरामद किए गए हैं।’’ स्थानीय निवासियों और सरकारी अधिकारियों के अनुसार कई घंटों तक हुई मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ आई। पानी भर जाने से पास में एक बांध टूट गया जिससे स्थिति और खराब हो गई।  (एपी)

Latest World News