नाइजीरिया में इस्लामी आतंकियों की करतूत, महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ा; जानें किया क्या
नाइजीरिया में इस्लामिक आतंकवादियों का कहर देखने को मिला है। आतंकियों ने उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया के एक शहर पर हमला किया है। हमले के दौरान आतंकियों ने महिलाओं और बच्चों समेत 300 से ज्यादा लोगों को अगवा भी कर लिया है।
Nigeria Islamic Militants Attack: नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी इलाके में एक बड़ा हमला हुआ है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, इस्लामिक आतंकवादियों ने शुक्रवार को बोर्नो राज्य के न्गोशे (Ngoshe) शहर पर हमला किया और 300 से ज्यादा लोगों को अगवा कर लिया। इनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। यह हमला ग्वोजा इलाके में हुआ। एक अधिकारी बुलामा सावा ने बताया कि यह हमला शायद इसलिए किया गया क्योंकि सेना के एक ऑपरेशन में बोको हराम ग्रुप के तीन कमांडर मारे गए थे। अभी तक किसी ग्रुप ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
नाइजीरिया में खराब है सुरक्षा स्थिति
नाइजीरिया में सुरक्षा की स्थिति बेहद खराब है। यहां बोको हराम, इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस (ISWAP) जैसे कई आतंकी ग्रुप सक्रिय हैं। इनके अलावा कुछ अन्य ग्रुप भी हैं जो किडनैपिंग और फिरौती जैसे अपराधों में संलग्न हैं। हाल में पड़ोसी इलाकों के आतंकी भी इसमें शामिल हो गए हैं। इस हफ्ते बुधवार से शुक्रवार के बीच कोंडुगा, मार्टे, जकाना और मैनोक जैसे इलाकों में भी कई हमले हुए हैं।
सेना कर रही है कारावाई
सेना के प्रवक्ता उबा सानी ने कहा कि सैनिकों ने इन हमलों को रोकने की कोशिश की है और कई आतंकवादियों को मारा गया है। सेना की कार्रवाई में कई बहादुर जवान भी मारे गए हैं। मरने वालों में एक सीनियर अधिकारी भी शामिल है। उन्होंने इस तरह के हमले को आतंकियों की हताशा बताया है।
नाइजीरिया में हजारों लोगों की हुई मौत
एक्सपर्ट्स का कहना है कि आतंकी मोटरबाइक से गांवों में आते हैं, हमला करते हैं और जंगल में गायब हो जाते हैं। वो ड्रोन का इस्तेमाल करके टारगेट की जानकारी लेते हैं। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, नाइजीरिया में हजारों लोग इन हमलों में मारे जा चुके हैं। लोगों का कहना है कि सरकार लोगों की सुरक्षा को लेकर लापरवाह है लिए पर्याप्त कदम नहीं उठा रही है।
बोको हराम के बारे में जानें
बोको हराम एक इस्लामी आतंकी संगठन है जो मुख्य रूप से नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी हिस्से में सक्रिय है। इसका पूरा नाम जमात अहल अल-सुन्ना लिद-दावाह वल-जिहाद (JAS) है, जिसका मतलब है "पैगंबर की शिक्षाओं के प्रचार और जिहाद के लिए समर्पित लोग।" यह अफ्रीका के सबसे खतरनाक आतंकी संगठनों में से एक है।
यह भी पढ़ें:
अमेरिका और इजरायल से जंग के बीच खामेनेई के X अकाउंट से किया गया पोस्ट, 'यहूदियों ने बड़ी गलती कर दी'
इजरायली जंगी जहाजों ने मोसाद की मदद से ईरान में मचाया कोहराम, किया भयानक हमला; देखें VIDEO
