पुर्तगाल में लॉरेन्स बिश्नोई गैंग ने सुख जवांधा की दुकान पर फायरिंग की है। लौरेंस गैंग के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुलेआम धमकी दी गई है। पोस्ट के साथ फायरिंग का वीडियो भी वायरल किया गया है।
फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुर्तगाल के AV Vitor Gallo 5A, Marinha Grande (Portugal) में सुख जवांधा की दुकान पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई है।
पासपोर्ट रखकर ब्लैकमेलिंग का आरोप
सोशल मीडिया पोस्ट में खुद को 'हरी बॉक्सर' और 'सुनील मीणा' बताने वाले शख्स ने लिखा कि फायरिंग उन्होंने करवाई है। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित व्यक्ति भारतीय युवकों से काम करवाकर उनके पैसे रोकता है और पासपोर्ट रखकर ब्लैकमेल करता है।
'सुधार' नहीं हुआ तो अगली बार....
पोस्ट में साफ तौर पर धमकी दी गई है कि अगर 'सुधार' नहीं हुआ तो अगली बार सीधे गोली मारी जाएगी। इतना ही नहीं, विरोधियों और उनके परिवार तक को नुकसान पहुंचाने की चेतावनी भी दी गई है। पोस्ट में कहा गया है कि उन्हें सबकी पूरी जानकारी है और कभी भी उनके दरवाजे पर पहुंच सकते हैं।
एक्सटॉर्शन मनी पर कब्जे का वर्चस्व
इस घटना के बाद भारत के गैंगस्टरों के ग्लोबल गैंगवार की शुरुआत हो चुकी है। ये गैंगवार अलग-अलग गैंगों के बीच एक्सटॉर्शन मनी पर कब्जे के वर्चस्व को लेकर शुरू हुई है।
Latest World News