A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. 4 साल में बन पाई टोपी के आकार वाली 'गैलेक्सी' की ये फोटो, कैमरे ने तारों की एक श्रृंखला भी की कैद; देखें अद्भुत तस्वीर

4 साल में बन पाई टोपी के आकार वाली 'गैलेक्सी' की ये फोटो, कैमरे ने तारों की एक श्रृंखला भी की कैद; देखें अद्भुत तस्वीर

Sombrero Galaxy Image: टोपी के आकार वाली गैलेक्सी की एक शानदार तस्वीर सामने आई है, जो धरती से 3 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर अंतरिक्ष में मौजूद है। इस आर्टिकल में इस तस्वीर की खासियत जानिए।

Sombrero Galaxy Image- India TV Hindi
Image Source : AP ‘सोम्ब्रेरो गैलेक्सी’ की फोटो सामने आई।

Messier 104 Image: स्पेस की दुनिया से एक अद्भुत तस्वीर सामने आई है, जिसने खगोल प्रेमियों को उत्साह से भर दिया है। National Science Foundation के NOIRLab ने प्रसिद्ध ‘सोम्ब्रेरो गैलेक्सी’ की बेहद साफ और नई तस्वीर जारी की है। टोपी जैसी दिखने वाली इस आकाशगंगा को अब तक की सबसे अच्छी डिटेलिंग के साथ कैप्चर किया गया है, जिससे इसके सीक्रेट को समझने में मदद मिल सकती है।

धरती से 3 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर है ये गैलेक्सी

Sombrero Galaxy, जिसे साइंटिफिक भाषा में मेसियर 104 कहते हैं, धरती से करीब 3 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर मौजूद है। यह आकाशगंगा Virgo Cluster का भाग है और इसका साइज करीब 50 हजार प्रकाश वर्ष दूर तक फैला है। इस नई फोटो में गैलेक्सी की चमकदार तारों की लेयर यानी ‘Stellar Halo’ पहले के मुकाबले 3 गुना बड़ी नजर आ रही है, जो इसको और भी रहस्यमयी बना देती है।

चिली में लगे टेलीस्कोप से ली गई तस्वीर

यह शानदार फोटो चिली में मौजूद एक शक्तिशाली टेलीस्कोप से 4 साल पहले ली गई थी। ऐसा करने में खास ‘डार्क एनर्जी कैमरा’ का प्रयोग किया गया। इस फोटो की कलर इमेजिंग में 4 साल लग गए। इसमें गैलेक्सी के दक्षिणी भाग से निकलती हुई तारों की एक श्रृंखला को भी कैप्चर किया है। वैज्ञानिक मानते हैं कि यह तारे किसी प्राचीन टक्कर के दौरान अन्य आकाशगंगाओं से खिंचे आ गए होंगे।

300 साल पहले हुई थी इस गैलेक्सी की खोज

खगोलविदों के मुताबिक, इस प्रकार की तस्वीरें आकाशगंगाओं के आपसी संबंधों को समझने और ब्रह्मांड के विकास में बहुत अहम होती हैं। गौरतलब है कि इस Sombrero Galaxy की खोज 1700 के दशक में हुई थी, लेकिन आज भी यह Astronomers के लिए रिसर्च का विषय बनी हुई है। इन संरचनाओं की स्टडी कर खगोलविद यह जानने का प्रयास करते हैं कि गैलेक्सी वक्त के साथ कैसे विकसित होती हैं। उनकी संरचना और आकार कैसे बदलता है।

Latest World News