1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. 'एक ग्राम भी यूरेनियम देश के बाहर नहीं जाएगा', ईरान ने अमेरिका की पैरवी करने आए पाकिस्तान को सुना दी खरी खरी

'एक ग्राम भी यूरेनियम देश के बाहर नहीं जाएगा', ईरान ने अमेरिका की पैरवी करने आए पाकिस्तान को सुना दी खरी खरी

ईरान के चीफ सिक्यूरिटी चीफ मोहसिन रेजाई ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर को अपना फैसला सुनाया। रेजाई ने कहा-ईरान से एक ग्राम भी यूरेनियम देश के बाहर नहीं जाएगा। पाकिस्तान अमेरिका की पैरवी कर रहा है।

 ईरान के सिक्योरिटी चीफ मोहसिन रेजाई और आसिम मुनीर- India TV Hindi
ईरान के सिक्योरिटी चीफ मोहसिन रेजाई और आसिम मुनीर

Highlights

  • अमेरिका की पैरवी करने पहुंचा पाकिस्तान
  • ईरान ने आसिम मुनीर को सुना दी खरी खरी
  • एक ग्राम यूरेनियम भी देश के बाहर नहीं जाएगा

ईरान अपना एक ग्राम यूरेनियम भी देश के बाहर नहीं भेजेगा। ये फैसला ईरान के सिक्योरिटी चीफ मोहसिन रेजाई ने पाकिस्तान को सुना दिया है, जो अमेरिका की पैरवी कर रहा है। रेजाई ने पाकिस्तान से दो टूक कहा है कि तेहरान एक ग्राम यूरेनियम भी देश के बाहर नहीं भेजेगा। ईरान के सरकारी टीवी के अनुसार, मोहसिन रेजाई ने यह बात मंगलवार को पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसीम मुनीर के साथ बातचीत में कही है। बता दें कि पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता बहाल करने की कोशिश के तहत तेहरान पहुंचे थे।

ईरान की अमेरिका को दो टूक

ईरान के सिक्योरिटी चीफ मोहसिन रेजाई ने पाकिस्तान को साफ साफ बता दिया है कि जब तक अमेरिका उसकी मांगे पूरी नहीं करता है, तब तक वह उसके साथ कोई बातचीत नहीं करेगा। ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार, देश की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी मोहसिन रेजाई ने कहा, ईरान की परमाणु सामग्री ईरानी लोगों के लिए एक बड़ी संपत्ति और राष्ट्रीय संपदा है, जिसका इस्तेमाल देश के भीतर ही किया जाना है। रेजाई ने X पर एक पोस्ट में भी इस बात को दोहराया है।

Latest World News