A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन ने नेपाल को सकारात्मक भूमिका निभाने को कहा

चीन ने नेपाल को सकारात्मक भूमिका निभाने को कहा

काठमांडू: नेपाल को भारत, चीन के बीच त्एरिपक्षीय सहयोग में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। यह बात रविवार को काठमांडू में चीन के राजदूत वु चुनतई ने कही। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, राजदूत ने यहां

भारत-चीन त्रिपक्षीय...- India TV Hindi
भारत-चीन त्रिपक्षीय सहयोग में नेपाल सकारात्मक भूमिका निभाए

काठमांडू: नेपाल को भारत, चीन के बीच त्एरिपक्षीय सहयोग में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। यह बात रविवार को काठमांडू में चीन के राजदूत वु चुनतई ने कही। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, राजदूत ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, "नेपाल को सहयोग के क्षेत्रों, सहयोग के मॉडलों और विशेष रूप से सहयोग की परियोजनाओं की खोज करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि त्रिपक्षीय सहयोग में नेपाल की महत्वपूर्ण भूमिका है।

पिछले दिनों 25 जून को काठमांडू में नेपाल के पुनर्निर्माण पर हुए अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन से अलग भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से चीन के विदेश मंत्री वांग यी की हुई मुलाकात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि तीनों देशों के बीच एक आर्थिक गलियारे से काफी अवसर खुलेंगे।

राजदूत ने कहा, "इस हिमालयी देश के लिए पुनर्निर्माण सामाजिक और आर्थिक विकास का एक अवसर है, जिसमें एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक और वन बेल्ट, वन रोड जैसी चीन की परियोजनाएं काफी महत्वपूर्ण हो सकती हैं।"

Latest World News