1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. स्पेन के बार्सिलोना में आतंकी हमला, वैन ने भीड़ में कई लोगों को कुचला, 13 लोगों की मौत

स्पेन के बार्सिलोना में आतंकी हमला, वैन ने भीड़ में कई लोगों को कुचला, 13 लोगों की मौत

स्पेन के बार्सिलोना में आतंकवादी हमले की खबर है। भीड़भाड़ वाले इलाके में आतंकवादियों ने पैदल चल रहे लोगों को वैन से कुचल दिया। इस हमले में 13 लोगों की मौत हो गयी और 32घायल हैं।

Barcelona- India TV Hindi
Image Source : AP Barcelona

स्पेन के बार्सिलोना में आतंकवादी हमले की खबर है। भीड़भाड़ वाले इलाके में आतंकवादियों ने पैदल चल रहे लोगों को वैन से कुचल दिया। इस हमले में 13 लोगों की मौत हो गयी और 32 लोग घायल हैं। जिनमें 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। हमले के वक्त इस इलाके में काफी लोग थे। आतंकियो ने जब तेजी से इस इलाके में हमला किया तो अफरा-तफरी मच गई। इस वैन में सवार आतंकवादी पहले एक कार में छिपे इसके बाद दोनों एक बार में घुस गए हैं।

सिक्युरिटी फोसर्सेज ने आतंकवादियों को घेर लिया है लेकिन इनकी सही संख्या का अंदाजा अभी नहीं है। पुलिस ने कन्फर्म किया है आतंकवादी हथियारों से लैस हैं। फिलहाल सिक्युरिटी फोर्सेज का ध्यान इस पर है कि बार में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए।

 

Latest World News