1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रूस में पांच मंजिला इमारत में गैस विस्फोट, 2 की मौत

रूस में पांच मंजिला इमारत में गैस विस्फोट, 2 की मौत

रूस के मरमान्स्क शहर में एक पांच मंजिला रिहायशी इमारत में हुए गैस विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

gas explosion- India TV Hindi
gas explosion

मास्को: रूस के मरमान्स्क शहर में एक पांच मंजिला रिहायशी इमारत में हुए गैस विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने 'तास' एजेंसी के हवाले से बताया कि विस्फोट के बाद छत का एक हिस्सा और एक दीवार ढह गई। (मिस्र- भारत संयुक्त समिति के सातवें सत्र के लिए दिल्ली आएंगे मिस्र के विदेश मंत्री )

 

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, "मैं अपनी दुकान में था जब मैंने एक तेज आवाज सुनी, दीवारें हिलने लगीं। राहतकर्मी कुछ मिनटों में ही पहुंच गए।" राहत कार्य में 390 से अधिक लोग लगे हुए हैं।

Latest World News