एजेंला मर्केल 2021 में जर्मन चांसलर के पद से हट जाएंगी
एजेंला मर्केल 2021 में जर्मन चांसलर के पद से हट जाएंगी
IndiaTV Hindi Desk
Published : Oct 29, 2018 07:26 pm IST, Updated : Oct 29, 2018 07:26 pm IST
कई राजनीतिक संकटों और क्षेत्रीय चुनावों में पराजय से गठबंधन के ढुलमुल स्थिति में आने के बाद अब एंजेला मर्केल जर्मन चासंलर के पद से 2021 में अपना कार्यकाल पूर होने के बाद हट जाएंगी।
German chancellor Angela Merkel will not seek re-election in 2021
बर्लिन: कई राजनीतिक संकटों और क्षेत्रीय चुनावों में पराजय से गठबंधन के ढुलमुल स्थिति में आने के बाद अब एंजेला मर्केल जर्मन चासंलर के पद से 2021 में अपना कार्यकाल पूर होने के बाद हट जाएंगी।
पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि उन्होंने अपनी पार्टी के शीर्ष नेताओं से कहा कि 2021 तक का उनका कार्यकाल आखिरी कार्यकाल होगा। सूत्र ने कहा कि उनकी उसके बाद यूरोपीय आयोग में कोई पद पाने की योजना नहीं है जैसी अटकलें थी।