1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. जर्मनी के शरणार्थी शिविर में झड़प में 14 लोग घायल

जर्मनी के शरणार्थी शिविर में झड़प में 14 लोग घायल

बर्लिन: मध्य जर्मनी के कसेल शहर के पास एक शरणार्थी शिविर में झड़पों में 14 लोग घायल हो गए। एक समाचार एजेंसी (डीपीए) ने पुलिस के हवाले से कल बताया कि शहर के उपनगरीय इलाकों

जर्मनी के शरणार्थी...- India TV Hindi
जर्मनी के शरणार्थी शिविर में झड़प में 14 लोग घायल

बर्लिन: मध्य जर्मनी के कसेल शहर के पास एक शरणार्थी शिविर में झड़पों में 14 लोग घायल हो गए। एक समाचार एजेंसी (डीपीए) ने पुलिस के हवाले से कल बताया कि शहर के उपनगरीय इलाकों में झड़पें हुईं जो कई घंटों तक चलीं। शिविर में लगे तंबुओं में 20 अलग अलग देशों के करीब 1,500 प्रवासी रहते हैं। डीपीए के अनुसार, घायलों में तीन पुलिसकर्मी शामिल थे।


करीब दोपहर में खाने के समय के दौरान दो शरणार्थियों में लड़ाई शुरू हो गयी और बाद में अल्बानियाई और पाकिस्तानी शरणार्थियों के दो बड़े समूह भी इसमें शामिल हो गए। शाम को एक बार और झड़प हुई जिसमें करीब 300 लोगों का समूह 70 लोगों के एक दूसरे समूह से भिड़ा। पुलिस ने कई घंटों के बाद हालात पर काबू पा लिया। हालांकि किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Latest World News