A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. जर्मनी के नाइटक्लब में गोलीबारी, 2 लोग मारे गए, 4 घायल: पुलिस

जर्मनी के नाइटक्लब में गोलीबारी, 2 लोग मारे गए, 4 घायल: पुलिस

जर्मनी के दक्षिणी हिस्से के एक नाइटक्लब में एक बंदूकधारी ने गोलीबारी की जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए। बाद में पुलिस ने हमलावर को भी मार गिराया।

Germany Nightclub Shooting | AP Photo- India TV Hindi
Germany Nightclub Shooting | AP Photo

बर्लिन: जर्मनी के दक्षिणी हिस्से के एक नाइटक्लब में एक बंदूकधारी ने गोलीबारी की जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए। बाद में पुलिस ने हमलावर को भी मार गिराया। घटना रविवार को जर्मनी के कांसटांस नाम के शहर में हुई।

पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘34 वर्षीय हमलावर डिस्को से निकलने के बाद पुलिस अधिकारियों के साथ गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इस हमलावर की पहचान इराकी नागरिक के रूप में हुई है। इस घटना की पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है। इसे हमलावर की निजी जिंदगी में विवाद से जुड़ा माना जा रहा है। इसके आतंकी घटना होने का कोई संकेत नहीं है।’

यह बंदूकधारी शरण के प्रयास में जर्मनी आया था और 15 वर्षों से कोंसटांस क्षेत्र में रह रहा था। गोलीबारी के बाद यह बंदूकधारी इमारत से बाहर निकला और उसके बाद पुलिस ने उसे गोली मार दी। अधिकारियों के अनुसार, हमले में एक पुलिस अधिकारी सहित 3 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं।

Latest World News