1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रिटेन में मुस्लिम महिला पर सूअर का मांस फेंकने पर व्यक्ति को जेल

ब्रिटेन में मुस्लिम महिला पर सूअर का मांस फेंकने पर व्यक्ति को जेल

उत्तरी लंदन की सड़क पर मुस्लिम महिला और उसकी किशोर पुत्री पर सूअर का मांस फेंकने के जुर्म में 36 वर्षीय व्यक्ति को 6 महीने से ज्यादा की सजा सुनाई गई है।

Alex Chivers- India TV Hindi
Alex Chivers

लंदन: उत्तरी लंदन की सड़क पर मुस्लिम महिला और उसकी किशोर पुत्री पर सूअर का मांस फेंकने के जुर्म में 36 वर्षीय व्यक्ति को 6 महीने से ज्यादा की सजा सुनाई गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलेक्स चिवर्स ने अपमानजनक टिप्पणी की थी और इस्लामिक स्टेट (ISIS) आतंकी नेटवर्क के संदर्भ में उन्हें ISIL का बदमाश कहा था। फिर किशोरी के मुंह पर सूअर के मांस से हमला किया था। इस्लाम में सूअर के मांस का सेवन हराम है। यह घटना 8 जून को तब हुई थी जब पीड़िता एनफील्ड की एक सड़क पर चल रही थी। स्कॉटलैंड यार्ड ने एक बयान में कहा कि पीड़िता जख्मी नहीं हुई है लेकिन व्यथित है।

हमले के 6 दिन बाद चिवर्स को गिरफ्तार कर लिया गया था और इस हफ्ते हाईबरी कॉर्नर मजिस्ट्रेट अदालत ने उसे हमले के लिए 26 हफ्ते और लोक व्यवस्था से जुड़े एक अपराध के लिए 12 हफ्ते की सजा सुनाई। यह दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी।

Latest World News