1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. VIDEO: अब बाढ़ से बचाएगी यह दीवार!

VIDEO: अब बाढ़ से बचाएगी यह दीवार!

नई दिल्ली: अब आपको बाढ़ से डरने की जरूरत नहीं है! इंजीनियरों ने ऐसे मोबाइल बाढ़ दीवारों को विकसित किया है जो बाढ़ के पानी को आबादी वाले इलाके में घुसने से पहले रोक देगी।

mobile flood wall- India TV Hindi
mobile flood wall

नई दिल्ली: अब आपको बाढ़ से डरने की जरूरत नहीं है! इंजीनियरों ने ऐसे मोबाइल बाढ़ दीवारों को विकसित किया है जो बाढ़ के पानी को आबादी वाले इलाके में घुसने से पहले रोक देगी। टेक्नोलॉजी से दुनिया को बनाया जा सकता है और बिगाड़ा भी जा सकता है। और इसी टेक्नोलॉजी की मदद से दुनिया को खतरों और आपदाओं से बचाया भी जा सकता है। आज हम यहां इंजीनियरिंग की एक ऐसी मिसाल बता रहे है जिसने बाढ़ से सैंकड़ों लोगों की जान को बचाया है।  लगातार पृथ्वी का तापमान बढ़ने से बाढ़ का खतरा बढ़ने लगा है। चीन, जापान जैसे कई देशों में जरा सी बारिश की वजह से बाढ़ आ जाती है जिससे हर साल लाखों लोगों को जान-माल की हानि होती है। आज हम आपको बता रहे हैं कि किस प्रकार इंजीनियर्स ने ऑस्ट्रिया के लोगों की जान बचाई।

2013 में भारी वर्षा के कारण डेनयूब नदी का पानी  ऑस्ट्रिया के ग्रने शहर में आजाने के कारण वहां भारी बाढ़ आई जिस कारण ऑस्ट्रिया के लोगों को जानमाल का नुकसान हुआ अब इंजीनियर के सामने बड़ा सवाल था कि वह किस प्रकार बाढ़ पर काबू पाए और लोगों की जान को बचाएं। तब उन्होंने एक मोबाइल फ्लड वॉल का निर्माण किया।

एक मैगजीन में छपे लेख के अनुसार यूके स्थित  बाढ़ को रोकने वाली कंपनी ने बताया कि यह किस प्रकार काम करती है। उन्होंने बताया कि यह दीवार एक सिस्टम से चलती है यह बाढ़ के पानी को अंदर आने से रोकती है। साथ ही इस दीवार की नींव बहुत गहरी है। इस दीवार को कंक्रीट से बनाया गया है और इस तरह से फिटिंग की गई है जिससे कि यह बाढ़ के पानी को रोक सके। इस दीवार का निर्माण कार्य 2013 में समाप्त हुआ था। आगे देखें VIDEO

 

Latest World News