1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. नए टेप से हुआ खुलासा, बॉडीगार्ड के साथ भागना चाहती थीं राजकुमारी डायना

नए टेप से हुआ खुलासा, बॉडीगार्ड के साथ भागना चाहती थीं राजकुमारी डायना

वेल्स की राजकुमारी डायना के निजी जिंदगी का कोई न कोई पहलू अक्सर मीडिया की सुर्खियां बनता है और एक बार फिर से उनकी जिंदगी का एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है।

Princess Diana | AP Photo- India TV Hindi
Princess Diana | AP Photo

लंदन: वेल्स की राजकुमारी डायना के निजी जिंदगी का कोई न कोई पहलू अक्सर मीडिया की सुर्खियां बनता है और एक बार फिर से उनकी जिंदगी का एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है। उनसे जुड़े कुछ नए वीडियो के जरिए यह बात सामने आई है कि वह अपने एक बॉडीगार्ड से बेइंतहा प्यार करती थीं और उसके साथ भागना चाहती थीं। राजकुमारी डायना ने यह टेप 1992-1993 में पीटर सेटलरन के साथ किंगस्टन पैलेस में रिकॉर्ड किया था। यह टेप अब अगले सप्ताह चैनल-4 पर प्रसारित होने वाली डॉक्यूमेंट्री का हिस्सा होंगे।

इन रिकॉर्डिंग में डायना ने स्वीकार किया कि वह अपने बॉडीगार्ड बैरी मैनकी से बहुत प्रेम करती थीं। उन्होंने अपने पति चार्ल्स का कैमिला पार्कर बोल्स के साथ प्रेम प्रसंग का खुलासा भी किया। डायना ने कहा, ‘जब मैं 24 या 25 साल की थी तो किसी ऐसे शख्स से बहुत प्यार करने लगी थी जो इसी माहौल में काम करता था। मैं सबकुछ छोड़ने....साथ जाने और रहने को लेकर बहुत खुश थी। वह (बैरी) कहता था कि यह अच्छा विचार है।’

उन्होंने कहा, ‘मुझे एक ऐसे शख्स की जरूरत थी जो मुझसे यह कहे कि मैं सही हूं। मुझे कभी आग के साथ नहीं खेलना चाहिए था और मैंने यह किया और जल गई।’ डायना ने इस बात से इनकार किया कि बॉडीगार्ड के साथ उनके शारीरिक संबंध थे। बैरी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। डायना ने कहा कि यह उनकी जिंदगी के लिए बहुत बड़ा झटका था।

Latest World News