1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. नन्‍हीं क्लासमेट को प्रपोज करने के लिए डायमंड रिंग चुराकर ले गया बच्‍चा

नन्‍हीं क्लासमेट को प्रपोज करने के लिए डायमंड रिंग चुराकर ले गया बच्‍चा

लंदन: कहते हैं प्यार कभी भी, किसी को भी और किसी भी उम्र में हो सकता है। कुछ ऐसा ही मामला ब्रिटेन में सामने आया है। यहां एक बच्ची को स्कूल में पढ़ने वाले एक

Diamond Ring- India TV Hindi
Diamond Ring

लंदन: कहते हैं प्यार कभी भी, किसी को भी और किसी भी उम्र में हो सकता है। कुछ ऐसा ही मामला ब्रिटेन में सामने आया है। यहां एक बच्ची को स्कूल में पढ़ने वाले एक साथी ने प्रपोज किया है। इस प्रपोजल के बारे में बच्ची के पिता ने बताते हुए एक वीडियो बनाया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

दरअसल मिली (बच्ची) को स्कूल में पढ़ने वाले लड़के टॉमी ने प्रपोज किया। इस बात की जानकारी उसने अपने घर वालों को दी। मिली ने पैरेंट्स को बताया कि लड़के ने उसे प्रपोज करने के साथ ही रिंग भी दी है। उसके माता-पिता को लगा कि वह कोई नकली रिंग या कैंडी रिंग होगी। लेकिन मिली के बैग से कुछ निकला उसे देखकर वो भी हैरान रह गए।

पिता के मुताबिक शायद टॉमी ने मां की मंगनी की रिंग चुरा कर मिली को दी। पूरे वाक्ये के दौरान मिली की मां जोर-जोर से हंस रही है।

Latest World News