नई दिल्ली: दुनिया में दिन प्रतिदिन रेप की वारदातें बढ़ती जा रही है और रोज कोई ना कोई महिला इसका शिकार होती है। हाल ही में एक ब्रिटिश महिला ने इस बात का खुलासा किया कि उसे ग्रीस में कुछ देह व्यापारियों की ओर से बेचा गया और 6 साल तक यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया था। 25 वर्षीय मेगन स्टेफिन ने बताया कि जब वह अपनी मां के साथ छुट्टियां बिताने के लिए ग्रीस गई थी तब उसके साथ यह सब हुआ। उस समय मेगन की उम्र केवल 14 साल थी। मेगन को रोज 50 आदमियों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता था। उसे 22 घंटों में 110 आदमियों के साथ सेक्स करने के लिए दबाव डाला जाता था। मेगन ने बताया कि उनके ब्वॉयफ्रैंड जैक ने उसे एक देहव्यापारी को बेच दिया था। मेगन ने Bought & Sold with a ghostwriter नामक किताब लिखी है। उसमें मेगन ने अपने दर्दनाक अनुभवों के बारे बताया है कि किस प्रकार वह देहव्यापारियों से छुपती थी और उसे ढूंढ़ने के लिए देहव्यापारी उसके घर वालों को दुख पहुंचाते थे। उसे कईं देहव्यापारियों की ओर से खरीदा और बेचा गया।
6 सालों तक वेश्या बनकर दर्द सहती रही
'डेली मेल' में छपी खबर के मुताबिक जैक ने एक दिन उसे तस्कर के हाथों बेच दिया। इसके बाद मेगन तकरीबन 6 सालों तक वेश्या बनकर दर्द सहती रही। मेगन ने अपने साथ घटी घटनाओं का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि मेरे साथ बहुत जबरदस्ती की जाती थी। कई मर्द मुझसे बिना कंडोम के यौन संबंध बनाने के लिए कहते थे और जब इससे इंकार करती तो वे इसके लिए ज्यादा पैसे देने की बात करते। किसी तरह मेगन तस्करों के चंगुल से छूटी और ब्रिटेन आकर भी पुरानी दिल दहलाने वाली यादों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। यहीं उन्हें एक दिन चर्च में एक व्यक्ति मिला, जिसने मेगन को नई जिंदगी की शुरुआत में मदद की। यहीं से इस शख्स से मेगन प्यार करने लगी और उनकी पुरानी यादें धूमिल हो गईं। मेगन चाहती हैं कि जो महिलाएं इस तरह के लोगों के चंगुल में फंस जाती हैं, उनकी मदद के लिए सामाजिक संस्थाएं आगे आएं। मेगन स्टीफन अब अपने नए प्रेमी के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही हैं।
आगे पढ़ें क्या कहा मेगन ने
Latest World News