1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. फ्रांस से ‘इंग्लिश चैनल’ पार करने के प्रयास में समंदर की लहरों में समाई नौका, डूबने से 8 लोगों की मौत

फ्रांस से ‘इंग्लिश चैनल’ पार करने के प्रयास में समंदर की लहरों में समाई नौका, डूबने से 8 लोगों की मौत

इंग्लिश चैनल पार करते वक्त 8 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उत्तरी फ्रांस की ओर से यह लोग नाव के जरिये इंग्लिश चैनल पार करते हुए ब्रिटेन में अवैध रूप से प्रवेश करने के फिराक में थे। मगर नौका समंदर की ऊंची लहरों का शिकार हो गई।

फ्रांस से इंग्लिश चैलन पार करने के प्रयास में समुद्र में डूबी नौका (प्रतीकात्कमक)- India TV Hindi
Image Source : AP फ्रांस से इंग्लिश चैलन पार करने के प्रयास में समुद्र में डूबी नौका (प्रतीकात्कमक)

पेरिसः फ्रांस से इंग्लिश चैनल पार करने के प्रयास में बड़ा हादसा होने की जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उत्तरी फ्रांस से ‘इंग्लिश चैनल’ पार करने की असफल कोशिश के दौरान आज तड़के प्रवासियों से भरी बड़ी नौका समंदर की लहरों में समा गई। इस दौरान नौका डूबने से उसमें सवार 8 लोगों की मौत हो गई। फ्रांसीसी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। लापता लोगों की सटीक संख्या की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य में टीमें जुट गई हैं।

ऐसा पहली बार नहीं है, जब इंग्लिश चैनल पार करते लोगों की मौत हुई हो। इससे पहले भी कई बार अवैध रूप से यूरोप में प्रवेश करने के लिए इंग्लिश चैनल पार करते लोगों की नौका डूबने से मौत होती रही है। इसके बावजूद यह प्रयास कम नहीं हो रहा है। ताजा घटना को लेकर ‘पास-डी-कैलाइस’ क्षेत्र की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, बचाव अभियान जारी है तथा त्रासदी में जीवित बचे लोगों को उत्तरी शहर एम्बलेट्यूज के खेल हॉल में ले जाया गया है।

उत्तर फ्रांस से ब्रिटेन जाना चाह रहे थे लोग

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना आज यानि रविवार तड़के हुई। इससे करीब दो सप्ताह पहले प्रवासियों को ले जा रही एक नौका ‘इंग्लिश चैनल’ में उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी जब वे उत्तरी फ्रांस से ब्रिटेन पहुंचने का प्रयास कर रहे थे। नौका में सवार दर्जनों लोग खतरनाक जलमार्ग में गिर गए थे और 13 लोगों की मौत हो गई थी।  (एपी) 

यह भी पढ़ें

इमरान खान को कोर्ट से मिली राहत, मगर पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी ने किया आहत; जानें पूरा मामला

कौन हैं टेलर स्विफ्ट, जिनकी अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में हो रही सबसे ज्यादा चर्चा
 

Latest World News