A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Russia Earthquake: रूस में हो क्या रहा है? फिर आया भूकंप, जानें कितनी रही तीव्रता

Russia Earthquake: रूस में हो क्या रहा है? फिर आया भूकंप, जानें कितनी रही तीव्रता

रूस में एक बार फिर भूकंप आया है। भूकंप पेट्रोपावलोव्स्क-कमचट्स्की से करीब 108 किलोमीटर की दूरी पर आया है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई है।

Russia Earthquake (Representational Image)- India TV Hindi
Image Source : ANI Russia Earthquake (Representational Image)

Russia Earthquake: रूस के कमचटका आइलैंड पर 30 जुलाई को आए 8.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने हाहाकार मचा दिया था। कमचटका में आए भूकंप के बाद रूस में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। एक बार फिर से मंगलवार को इसी इलाके में 6.0 तीव्रता का एक और भूकंप दर्ज किया गया है। यह जानकारी यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे की ओर से दी गई है। भूकंप पेट्रोपावलोव्स्क-कमचट्स्की से करीब 108 किलोमीटर की दूरी पर स्थानीय समय के मुताबिक 1 बजकर 57 मिनट पर आया था। 

रूस में आया था 8.8 की तीव्रता का भूकंप

रूस में मंगलवार को आया भूकंप इतना शक्तिशाली नहीं था, जितना पिछला भूकंप था। इससे पहले रूस में 8.8 की तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप के बाद प्रशांत महासागर के तटीय क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। 30 जुलाई को आए भूकंप को दुनिया के 10 सबसे बड़े भूकंपों में शामिल किया गया है। इसने जापान, अमेरिका और चिली तक के देशों को हाई अलर्ट पर ला दिया था।

रूस में फटा क्लुचेव्स्काया ज्वालामुखी

रूस में 8.8 की तीव्रता का भूकंप आने के बाद ज्वालामुखी में विस्फोट हो रहे हैं। 30 जुलाई को आए भूकंप के बाद रूस के सुदूर पूर्व में स्थित क्लुचेव्स्काया ज्वालामुखी फट गया था। यह विस्फोट एक भूकंप आने के कुछ घंटों बाद हुआ था। फिलहाल, यह ज्वालामुखी लगातार लावा उगल रहा है। हालात को देखते हुए प्रशांत तट के कुछ हिस्सों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 

क्रशेनिनिकोव ज्वालामुखी में हुआ विस्फोट

क्लुचेव्स्काया ज्वालामुखी फटने के बाद रूस के कामचटका प्रायद्वीप में 600 साल बाद क्रशेनिनिकोव ज्वालामुखी में भी पहली बार विस्फोट हुआ है। कामचटका के आपातकालीन मंत्रालय ने बताया कि 1856 मीटर ऊंचे क्रशेनिनिकोव ज्वालामुखी में विस्फोट के बाद 6 हजार मीटर की ऊंचाई तक राख का गुबार फैल गया। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस ज्वालामुखी विस्फोट का संबंध हाल ही में आए 8.8 तीव्रता के भूकंप से हो सकता है। जो दुनिया का छठा बड़ा भूकंप था।

यह भी पढ़ें:

PHOTOS: रूस में 600 साल बाद फटा क्रशेनिनिकोव ज्वालामुखी, 6 KM ऊंचाई तक फैला राख का गुबार

स्कॉटलैंड में भीषण तूफान ‘फ्लोरिस’ की आहट, ट्रेन सेवाएं रद्द; कार्यक्रम स्थगित

Latest World News