1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. जर्मनी में BMW कार की बेकाबू रफ्तार, पैदल चल रहे लोगों को रौंदा; 15 बच्चे हुए घायल

जर्मनी में BMW कार की बेकाबू रफ्तार, पैदल चल रहे लोगों को रौंदा; 15 बच्चे हुए घायल

जर्मनी में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसा बर्लिन में हुआ है। इस दुर्घटना में 15 बच्चे घायल हो गए हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब एक बीएमडब्ल्यू कार ने पैदल चल रहे लोगों को रौंद दिया।

Emergency and paramedics on the scene of the crash in Berlin- India TV Hindi
Image Source : X/@SVSNEWSGENCY Emergency and paramedics on the scene of the crash in Berlin

Berlin Car Accident: जर्मनी के बर्लिन में गुरुवार को एक दुखद हादसा हुआ। हादसा उस वक्त हुआ जब एक बीएमडब्ल्यू कार ने पैदल चल रहे लोगों के समूह को रौंद दिया। इस हादसे में बच्चों सहित कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने इस घटना को एक हादसा बताया है। हादसे के बाद आपातकालीन सेवाएं तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

स्कूली बच्चे हुए घायल

जर्मन अखबार बिल्ड के अनुसार, घायलों में स्कूली बच्चे शामिल हैं। दुर्घटना में घायल हुए 15 बच्चों में से 3 को विरचो अस्पताल ले जाया गया, जबकि उनके साथ मौजूद एक वयस्क को गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि, घायलों की स्थिति की गंभीरता और घटना के बारे में अभी तक विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं हुई है। हादसा स्थानीय समय के अनुसार दोपहर करीब 1:30 बजे शहर के केंद्र से उत्तर-पश्चिम में एक व्यस्त सड़क पर हुई थी।

पहले भी हुई हैं घटनाएं

जर्मनी में इस पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। इसी मार्च के महीने में मैनहेम शहर में कार ने भीड़ को टक्कर मार दी थी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दर्जनों लोग हताहत हुए थे। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया था। हादसे के बाद पुलिस ने काले रंग की एसयूवी को जब्त कर लिया था।

मैगडेबर्ग में हुआ था हादसा

20 दिसंबर 2024 को जर्मनी के मैगडेबर्ग में इसी तरह का कार हादसा हुआ था। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 200 लोग घायल हो गए थे। हादसा उस वक्त हुआ था जब जर्मनी में क्रिसमस की खरीदारी के लिए बाजारों में भारी भीड़ उमड़ी थी। इसी दौरान एक कार चालक ने लोगों को रौंद डाला था। कार चालक की पहचान 50 वर्षीय सऊदी अरब के रहने वाले तालेब अब्दुल जवाद के रूप में हुई थी। जवाद को गिरफ्तार कर लिया गया था।

यह भी पढ़ें:

खुल गया राज! रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने खुद बताया कार में पीएम मोदी के साथ क्या हुई थी बात

रूस से जारी जंग के बीच फ्रांस पहुंचे यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की, सुरक्षा गारंटी की कही बात

Latest World News