1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. जर्मनी के हैम्बर्ग शहर के एक अस्पताल में लगी भयानक आग, 3 मरीजों की मौत

जर्मनी के हैम्बर्ग शहर के एक अस्पताल में लगी भयानक आग, 3 मरीजों की मौत

जर्मनी के हैम्बर्ग शहर के एक अस्पताल में भीषण आग लग गई है। इसमें 3 मरीजों की मौत हो गई है और 50 लोग घायल हुए हैं।

 Breaking News- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Breaking News

बर्लिन: जर्मनी के हैम्बर्ग शहर स्थित एक अस्पताल में शनिवार रात भीषण आग लग गई, जिसमें 3 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को दी। यह हादसा मैरीन क्रैंकेनहाउस अस्पताल में हुआ। आग भूतल पर स्थित जेरिएट्रिक वार्ड (वृद्ध मरीजों का वार्ड) के एक कमरे से शुरू हुई और ऊपरी मंजिलों तक फैल गई, जिससे चारों मंजिलों में गहरा धुआं भर गया।

सतर्कता ने बचाई कइयों की जान

कर्मचारियों और दमकल विभाग की सतर्कता से कइयों की जान बच गई। इस घटना में 50 से अधिक घायल हैं जिनमें से 2 की हालत गंभीर और 16 को गंभीर चोटें व 36 को हल्की चोटें आई हैं। अग्निशमन विभाग ने जानकारी दी कि आग पर लगभग 20 मिनट में काबू पा लिया गया। घायलों को त्वरित उपचार के लिए अस्पताल के अन्य हिस्सों और पास के चिकित्सा केंद्रों में भेजा गया। अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। जर्मनी की समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार, अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है और आग की वास्तविक वजह पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को लगाया गया है।  (एपी)

Latest World News