1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. इटली की प्रधानमंत्री की फर्जी अश्लील तस्वीरें वायरल, मेलोनी ने भी दिया रिएक्शन

इटली की प्रधानमंत्री की फर्जी अश्लील तस्वीरें वायरल, मेलोनी ने भी दिया रिएक्शन

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की कई अश्लील तस्वीरों ने इंटरनेट और सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। मेलोनी ने अपनी एक तस्वीर को शेयर करते हुए इसे डीपफेक बताया है।

जॉर्जिया मेलोनी, इटली की प्रधानमंत्री। - India TV Hindi
Image Source : AP जॉर्जिया मेलोनी, इटली की प्रधानमंत्री।

रोमः इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की कई अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया और इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। प्रधानमंत्री की इन न्यूड तस्वीरों ने सिर्फ इटली में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में हलचल पैदा कर दी है। इसके बाद मेलोनी ने एक्स पर अपनी एक अश्लील तस्वीर को पोस्ट करते हुए सफाई दी है। मेलोनी ने इसे डीपफेक का एक खतरनाक हथियार बताया है। 

प्रधानमंत्री ने एक्स पर दी ये सफाई

जॉर्जिया मेलोनी ने एक्स पर लिखा, "इन दिनों मेरी कई फर्जी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाई गई हैं और कुछ अतिवादी विरोधी उन्हें असली बताकर फैला रहे हैं। मुझे मानना पड़ेगा कि जिन्होंने इन्हें बनाया है, उन्होंने कम से कम इस मामले में मुझे काफी हद तक बेहतर बना दिया है। मगर बात यह है कि हमला करने और झूठ गढ़ने के लिए आजकल लोग कुछ भी इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि मुद्दा सिर्फ मुझ तक सीमित नहीं है। डीपफेक एक खतरनाक हथियार है, क्योंकि ये किसी को भी धोखा दे सकता है, मैनीपुलेट कर सकता है और निशाना बना सकता है। 

शेयर करने से पहले सत्यापित करें

मेलेनो ने आगे अपनी पोस्ट में लिखा कि मैं खुद का बचाव कर सकती हूं, लेकिन कई लोग नहीं कर पाते। इसीलिए एक नियम हमेशा लागू होना चाहिए: विश्वास करने से पहले सत्यापित करें, और शेयर करने से पहले विश्वास करें। क्योंकि आज मेरे साथ हो रहा है, कल किसी और के साथ हो सकता है।"

 

Latest World News