A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. इटली में दुर्घटना का शिकार हुई केबल कार, 3 पर्यटकों समेत 4 लोगों की मौत

इटली में दुर्घटना का शिकार हुई केबल कार, 3 पर्यटकों समेत 4 लोगों की मौत

इटली में केबल कार दुर्घटना का शिकार हो गई। इससे उसमें सवार 3 पर्यटकों समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। घटना की वजह सिंगल केबल का टूटना बताया जा रहा है।

इटली में केबल कार दुर्घटनाग्रस्त। - India TV Hindi
Image Source : AP इटली में केबल कार दुर्घटनाग्रस्त।

रोम: इटली में एक केबल कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 3 पर्यटकों समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा इटली के नेपल्स के दक्षिण में हुआ, जहां एक केबल कार अचानक दुर्घटना का शिकार हो गई। इसमें सवार तीन पर्यटकों सहित चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मरने वालों में एक ब्रिटिश और एक इजरायली महिला भी शामिल है।

इटली के विको इक्वेन्स के मेयर के प्रवक्ता मार्को डी रोजा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना बृहस्पतिवार को हुई। अब तक दुर्घटना में मारे गए तीन विदेशी पयर्टकों में से केवल दो की ही पहचान हो पाई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक ‘ट्रैक्शन केबल’ के टूटने की वजह से यह दुर्घटना हुई। इतालवी अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि विदेशी पर्यटक माना जा रहा पांचवां व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे नेपल्स के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (एपी)

 

Latest World News