1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. New Mexico की खतरनाक बाढ़, बहते मकानों और तैरती दुकानों का खौफनाक VIDEO देख कांप उठेगा कलेजा

New Mexico की खतरनाक बाढ़, बहते मकानों और तैरती दुकानों का खौफनाक VIDEO देख कांप उठेगा कलेजा

न्यू मेक्सिको में मूसलाधार बारिश के चलते भयानक बाढ़ आ गई है। यहां की कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। इससे मकान और दुकान चपेट में आकर पानी की तेज धार में बहने लगे हैं।

न्यू मेक्सिको में बाढ़ का कहर- India TV Hindi
Image Source : X@COLLINRUGG न्यू मेक्सिको में बाढ़ का कहर

New Mexico Floods: न्यू मेक्सिको में भारी बारिश के बाद आई भयानक बाढ़ ने हाहाकार मचा दिया है। बाढ़ इतनी अधिक खतरनाक है कि वह अपने साथ दर्जनों मकानों और दुकानों को बहा ले जा रही है। एक ऐसा ही बाढ़ का वीडियो सामने आया है, जिसमें बहते मकानों और तैरती दुकानों का खौफनाक मंजर दिखाई दे रहा है। बाढ़ का ऐसा भयानक VIDEO देख कर आपका कलेजा कांप उठेगा। यह  वीडियो न्यू मैक्सिको में रुइदोसो का है। जहां पर भयंकर फ्लैश फ्लड का कहर दिखाई दे रहा है।

20 फुट ऊंचा उठा नदी का जल स्तर

बाढ़ का अंदाजा इस आधार पर लगा सकते हैं कि रुइदोसो के पहाड़ी क्षेत्र में तेज मॉनसून की वर्षा ने रियो रुइदोसो नदी का स्तर महज कुछ मिनटों में लगभग 20 फीट ऊपर उठा दिया। इसके  बाद अचानक आई इस बाढ़ में घरों, दुकानों और अन्य तरह का मलबा कागज की तरह तैरता व बहता दिखाई दिया। इसी दौरान एक पूरा घर नदी की तेज धार में बहते हुए देखा गया। यह स्थानीय कलाकार के दोस्त का घर था, लेकिन परिवार सुरक्षित है। इस दौरान चलाए गए बचाव अभियान में 85 से अधिक लोगों को बचाया गया। अभी तक कोई जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। 

लोगों को दी गई चेतावनी 

नदी में जल का स्तर अचानक इतना अधिक बढ़ जाने के बाद इसे खतरे के संकेत बताया गया। कहा गया, “यह एक खतरनाक स्थिति है! तुरंत ऊंचाई वाली जगहों पर चले जाओ!” स्थानीय अधिकारियों द्वारा लोगोंको तत्काल विस्थापन आदेश दिया गया है। साथ ही नदी के किनारे और निचली इलाकों में रहने वाले लोगों से तत्काल ऊंचे स्थलों की ओर जाने को कहा गया है।  

बनाए गए आश्रय केंद्र

लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सैंडबैग वितरण अग्नि केंद्र 2 और व्हाइट माउंटेन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को आश्रय केंद्र बनाया गया है। इसके साथ ही लोगों को तेज धाराओं की चपेट में आऩे से रोकने के लिए पानी में गाड़ी न चलाने की चेतावनी दी गई है। बता दें कि यह क्षेत्र पिछले साल के जंगल की आग (South Fork और Salt Fires) से गंभीर रूप से प्रभावित था, जिससे जल अवशोषण क्षमता कम हो गई थी।

Latest World News