1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. अमेरिका की आजादी की खबर फैलाने के लिए छापी गई थी घोषणा-पत्र की जो कॉपी, वह 249 साल बाद 3 हजार KM दूर दूसरे देश में मिली

अमेरिका की आजादी की खबर फैलाने के लिए छापी गई थी घोषणा-पत्र की जो कॉपी, वह 249 साल बाद 3 हजार KM दूर दूसरे देश में मिली

अमेरिका की आजादी के 249 साल बाद ब्रिटेन के नेशनल आर्काइव्स में उसकी स्वतंत्रता की खबर फैलाने के लिए छापे गए दुर्लभ घोषणा-पत्र की कॉपी मिली। इसका खुलासा नेशनल आर्काइव्स ने बीते गुरुवार को किया।

US Declaration of Independence- India TV Hindi
Image Source : AP अमेरिका से 3 हजार KM दूर मिली 250 साल पुरानी आजादी के दुर्लभ घोषणा-पत्र की प्रति।

ब्रिटेन के नेशनल आर्काइव्स में पिछले 11 साल से स्वयंसेवक के रूप में काम कर रहे माइकल स्कर हर गुरुवार की सुबह घंटों पुराने कागजातों की लिस्ट तैयार करते हैं, ताकि भविष्य में रिसर्च करने वालों को इन रिकॉर्ड्स से जानकारी मिल सके। लेकिन मई, 2026 में उनके हाथ खुद ही एक ऐतिहासिक खोज लग गई। अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं सालगिरह से पहले इस दुर्लभ खोज का खुलासा किया गया।

निजी युद्धपोत Dalton की गिरफ्तारी से जुड़ी है रिपोर्ट

दरअसल, रिटायर्ड बीमा अधिकारी माइकल स्कर 18वीं शताब्दी के एक रॉयल नेवी कैप्टन के पत्रों की पड़ताल कर रहे थे। इसी दौरान, उनको 24 दिसंबर, 1776 क्रिसमस ईव को अमेरिका के निजी युद्धपोत Dalton की गिरफ्तारी से जुड़ी हुई एक रिपोर्ट मिली, जिसके साथ 'अन्य दस्तावेज' नाम से एक कागज भी अटैच था।

दस्तावेज पर बड़े अक्षरों में लिखा है 'Declaration'

फिर, माइकल स्कर ने उस दस्तावेज को सतर्कता से खोला, तो सबसे ऊपर बड़े अक्षरों में 'Declaration' लिखा हुआ दिखाई दिया। माइकल स्कर ने कहा, 'मैंने सोचा, अरे यह तो निश्चित रूप से Declaration of Independence है। वह बहुत रोमांचक पल था।'

अमेरिका की आजादी की खबर फैलाने के लिए छापी गई थी यह प्रति

नेशनल आर्काइव्स के रिसर्चर्स ने पुष्टि की है कि यह प्रति अमेरिका के Declaration of Independence की शुरुआती और बेहद दुर्लभ प्रतियों में से एक है।

नॉर्थ अमेरिका की 13 कॉलोनियों ने ब्रिटेन से तोड़े थे संबंध

यह कॉपी मूल घोषणा-पत्र पर 4 जुलाई 1776 को साइन होने के कुछ ही दिनों बाद पब्लिश की गई थी, ताकि यह सूचना तेजी से फैल सके कि नॉर्थ अमेरिका की 13 विद्रोही कॉलोनियों ने ब्रिटेन से अपने सभी तरह के संबंध तोड़ लिए हैं।

अमेरिका की आजादी की 250वीं वर्षगांठ पर ऐतिहासिक खोज का खुलासा

नेशनल आर्काइव्स ने बीते गुरुवार को अमेरिका की आजादी की 250वीं वर्षगांठ से पहले इस ऐतिहासिक खोज का खुलासा किया और बताया कि यह तथाकथित एक्सेटर प्रिंटिंग की ज्ञात 11 मूल प्रतियों में से एक है। इसमें सबसे खास बात है कि अमेरिका के बाहर मिली यह एकमात्र ज्ञात प्रति है। यह वर्जन 16 से 19 जुलाई 1776 के बीच अमेरिका के न्यू हैम्पशायर के एक्सेटर में प्रिंट किया गया था, जो अमेरिका से 3 हजार किलोमीटर से ज्यादा दूर ब्रिटेन में मिला।

(इनपुट- AP)

ये भी पढ़ें- 'हम दुनिया के हर देश से आगे हैं, सभी हमसे जलते हैं', नैतिकता पर उठे सवाल तो ट्रंप ने दिया बड़ा बयान

Latest World News