A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रूस के कामचटका में फिर आया तेज भूकंप, इस बार रिक्टर स्केल पर 6.8 रही तीव्रता

रूस के कामचटका में फिर आया तेज भूकंप, इस बार रिक्टर स्केल पर 6.8 रही तीव्रता

रूस के कमचटका के पूर्वी तट पर रविवार को एक बार फिर 6.8 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। यह झटका उस भूकंपों की श्रृंखला का हिस्सा है जो बुधवार से इस क्षेत्र में लगातार आ रहे हैं, जिसके कारण कई देशों में सुनामी की लहरें उठीं। इसमें पूर्वी इंडोनेशिया भी शामिल है।

फाइल फोटो- India TV Hindi
Image Source : AP फाइल फोटो

मॉस्को: रूस के कमचटका के पूर्वी तट पर रविवार को एक बार फिर 6.8 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। यह झटका उस भूकंपों की श्रृंखला का हिस्सा है जो बुधवार से इस क्षेत्र में लगातार आ रहे हैं, जिसके कारण कई देशों में सुनामी की लहरें उठीं। इसमें पूर्वी इंडोनेशिया भी शामिल है।

मौसम विज्ञान जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी (BMKG) ने इसकी 6.8 बताई है। BMKG के भूकंप और सुनामी केंद्र के निदेशक दार्योनो ने भूकंप के बाद एक बयान में कहा, “इस भूकंप से इंडोनेशिया में सुनामी का कोई खतरा नहीं है। उन्होंने तटीय इलाकों के लोगों से शांति बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “अब तक भूकंप के कारण किसी भी इमारत के क्षतिग्रस्त होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।”

मेगाथ्रस्ट भूकंप

रविवार को यहां आए झटकों की यह श्रृंखला भी कुरिल-कमचटका ट्रेंच की सबडक्शन प्रक्रिया के कारण हुए उथले भूकंप जैसी है। इसे मेगाथ्रस्ट भूकंप भी कहा जाता है, जो महाद्वीपीय प्लेटों की सबडक्शन गतिविधि से होते हैं। BMKG के अनुसार 8.7 तीव्रता वाले मुख्य भूकंप के बाद कुल 426 झटके आए हैं, जिनमें सबसे बड़ी तीव्रता 6.9 और सबसे छोटी 4.0 रही। दार्योनो ने एक अन्य बयान में बताया कि मेगाथ्रस्ट भूकंप समुद्र तल और समुद्री जल को ऊपर उठाकर सुनामी उत्पन्न करता है, जो सभी दिशाओं में फैलती है। समुद्र जल का वह प्रवाह जो जमीन तक पहुंचता है, उसे सुनामी कहा जाता है। 

Latest World News