1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. यूक्रेन के ओडिसा समेत 5 क्षेत्रों पर रूस ने 170 ड्रोन विमानों से किया घातक हमला, 2 लोगों की मौत

यूक्रेन के ओडिसा समेत 5 क्षेत्रों पर रूस ने 170 ड्रोन विमानों से किया घातक हमला, 2 लोगों की मौत

रूस ने यूक्रेन पर बड़ा घातक हमला किया है। यह हमला यूक्रेन के ओडिसा शहर में किया गया, जो कि प्रमुख बंदरगाह है। इससे एक तेल डिपो में भी आग लग गई। जबकि कई इमारतें, अपार्टमेंट और दुकानें ध्वस्त हो गईं। हमले में 2 लोगों की मौत हुई है।

रूस ने किया यूक्रेन पर ड्रोन हमला (फाइल फोटो)- India TV Hindi
Image Source : AP रूस ने किया यूक्रेन पर ड्रोन हमला (फाइल फोटो)

कीव: रूस ने यूक्रेन ओडेसा शहर समेत 5 क्षेत्रों पर भीषण ड्रोन हमला किया है। यह हमला बृहस्पतिवार तड़के किया गया। इस रूसी ड्रोन हमले में 2 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। यूक्रेन की आपात सेवा ने बताया कि काला सागर के तट पर स्थित यूक्रेनी बंदरगाह शहर को रूस ने जानबूझकर निशाना बनाया है। रूसी सेना ने करीब 170 ड्रोन से एक साथ हमला किया।

ओडेसा के गवर्नर ओले किपर ने कहा कि ड्रोन के जरिये की गई घातक बमबारी से यूक्रेन में अपार्टमेंट इमारतें, निजी घर, एक सुपरमार्केट और एक स्कूल प्रभावित हुआ है। इस दौरान 2 लोगों की मौत हो गई। सोशल मीडिया ‘टेलीग्राम’ पर किपर द्वारा साझा किए गए वीडियो में हमले में बहुमंजिला इमारत को पहुंचे नुकसान, एक टूटी हुई दुकान और आग की लपटों पर काबू पाते दमकलकर्मियों को देखा जा सकता है। मेयर इहोर तेरेखोव के अनुसार, यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव के मध्य में स्थित एक पेट्रोल पंप को निशाना बनाकर ड्रोन से हमला किया गया, जिससे उसमें आग लग गई।

यूक्रेनी सेना ने 74 ड्रोनों को रोकने का किया दावा

यूक्रेन की वायु सेना ने बताया कि रूस ने बृहस्पतिवार रात को किए गए हमले में पांच यूक्रेनी क्षेत्रों में 170 विस्फोटक ड्रोन और हथियार का इस्तेमाल किया। उनमें से 74 ड्रोन को रोक दिया गया। जबकि अन्य 68 संभवतः इलेक्ट्रॉनिक रूप से जाम होने के कारण बेकार हो गए। वायु सेना ने कहा कि ड्रोन के अलावा रूस ने रात भर के हमले के दौरान पांच बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि उसकी वायु सेना ने रात भर में आठ यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया।  (एपी)

 

Latest World News