1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. यूक्रेन पर रूस का बड़ा हमला, सोल्वियांस्क शहर पर भेदी मिसाइलें, 8 लोगों की मौत

यूक्रेन पर रूस का बड़ा हमला, सोल्वियांस्क शहर पर भेदी मिसाइलें, 8 लोगों की मौत

रूसी मिसाइलों ने पूर्वी यूक्रेन के सोल्वियांस्क शहर मे कहर बरपाया है। मिसाइल के हमले से सोल्वियांस्क शहर के आवासीय इलाकों में 8 लोगों की मौत हो गई है।

यूक्रेन पर रूस का बड़ा हमला, सोल्वियांस्क शहर पर भेदी मिसाइलें, 8 लोगों की मौत- India TV Hindi
Image Source : FILE यूक्रेन पर रूस का बड़ा हमला, सोल्वियांस्क शहर पर भेदी मिसाइलें, 8 लोगों की मौत

Russia Ukraine War: यूक्रेन से जंग में रूस और खतरनाक होता जा रहा है। रूस ने यूक्रेन पर बड़ा मिसाइल हमला किया है। रूसी मिसाइलों ने पूर्वी यूक्रेन के सोल्वियांस्क शहर मे कहर बरपाया है। मिसाइल के हमले से सोल्वियांस्क शहर के आवासीय इलाकों में 8 लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 7 रूसी एस 300 मिसाइलों को बखमुत शहर के पश्चिम में सोल्वियांस्क में दागा गया। यहां यूक्रेनी फ्रंट लाइन पर भीषण जंग हुई थी। रूसी मिसाइल हमले में जहां 8 लोगों की मौत हुई है, वहीं 21 लोग घायल भी हुए हैं। यूक्रेन पुलिस के अनुसार मलबे से निकाले जाने के बाद एक युवक को जब अस्पताल ले जाया जा रहा था, तब एंबुलेंस में मौत हो गई।

रूस का दावा है कि उसने सोल्वियांस्क पर हमला शुरू किया तो तबाह हुए बखमुत के अन्य जिलों पर कब्जा जमाने का प्रयास भी किया जा रहा था। यहां की बड़ी आबादी रूस और यूक्रेन की जंग के बाद यहां से चली गई है। गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन की जंग पिछले साल 24 फरवरी को शुरू हुई थी। इस दौरान सालभर कभी रूस तो कभी यूक्रेन इस जंग में हावी रहा। हालांकि रूस की ओर से यूक्रेन को काफी नुकसान पहुंचाया गया है। लेकिन अमेरिका सहित ‘नाटो‘ देशों ने यूक्रेन को सैन्य और आर्थिक मदद की, जिसके दम पर यूक्रेन ने सालभर से अभी अधिक समय हो जाने पर भी अभी तक रूस की चुनौती का हरसंभव सामना किया है। 

हालांकि रूस को भी इस जंग से काफी नुकसान हुआ है। लेकिन रूस की ओर से जंग खत्म होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। यहां तक की पुतिन ने जरूरत पड़ने पर परमाणु हथियारों का उपयोग करने की धमकी तक दे डाली थी। 

Latest World News