A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन में कर दी घातक हमलों की बौछार, दाग दिए 350 से अधिक ड्रोन

Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन में कर दी घातक हमलों की बौछार, दाग दिए 350 से अधिक ड्रोन

रूस ने यूक्रेन पर ड्रोन से घातक हमले किए हैं। रूस की ओर से किए गए इन हमलों में 350 से ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है। ड्रोन के साथ-साथ रूस ने मिसाइल से भी हमले किए हैं।

 रूस यूक्रेन जंग- India TV Hindi
Image Source : AP रूस यूक्रेन जंग

कीव: रूस ने तीन साल से जारी युद्ध के दौरान रविवार रात को रिकॉर्ड संख्या में ड्रोन भेजकर यूक्रेन पर हमला किया। यूक्रेन के एक अधिकारी ने सोमवार को इन हमलों के बारे में जानकारी दी। यूक्रेनी वायु सेना के संचार विभाग के प्रमुख यूरी इहनात ने बताया कि रूस ने हमले के लिए 355 ड्रोन भेजे थे। यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात के हमले के दौरान रूस ने 9 क्रूज मिसाइलें भी दागीं। अधिकारियों ने बताया कि कुछ नागरिक घायल हुए हैं। हालांकि, हमले में तत्काल किसी के मारे जाने की सूचना नहीं है। रूस की ओर से इस हमले को लेकर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

रूस ने किए ड्रोन और मिसाइल हमले

इस पहले शनिवार की रात यूक्रेन की राजधानी कीव और अन्य क्षेत्रों पर रूस के ड्रोन और मिसाइलों के संयुक्त हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए थे। 

पुतिन ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि, हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा बयान दिया था। पुतिन ने कहा था कि परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किए बिना भी रूस के पास यूक्रेन अभियान को पूरा करने की क्षमता है। पुतिन ने यह भी कहा था कि हमें परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर करने के कई प्रयास किए गए, लेकिन हमारे पास इस विकल्प के बिना भी उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए पर्याप्त बल है।

ट्रंप ने दी पुतिन को चेतावनी

इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को चेतावनी दे डाली है। ट्रंप ने कहा है कि वह अपना धैर्य खो रहे हैं। ट्रंप ने रूस की ओर से यूक्रेन की राजधानी कीव और अन्य शहरों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले की तीखी आलोचना की है। ट्रंप ने यहां तक कह दिया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पागल हो गए हैं। (एपी)

यह भी पढ़ें:

Israel Hamas War: इजरायल ने गाजा में फिर कर दिया बड़ा हमला, 52 की मौत; घायल हुए 55 से अधिक लोग

पाकिस्तानियों की जालसाजी, अब अमेरिका में कर दिया बड़ा कांड; 2 गिरफ्तार

Latest World News