यूक्रेन ने रविवार को रूस पर अबतक का सबसे बड़ा हमला किया। इसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इस हमले को एक शानदार ऑपरेशन बताते हुए कहा कि, दुश्मन के इलाके में, हमने केवल सैन्य उद्देश्यों को लक्षित करते हुए ऑपरेशन स्पाइडरवेब को अंजाम दिया जिससे रूस को महत्वपूर्ण नुकसान हुआ है। जेलेंस्की ने कहा कि यह ऑपरेशन पूरी तरह से उचित और योग्य है। हम एक पूर्ण और बिना शर्त युद्धविराम का प्रस्ताव करना जारी रखना चाहते हैं, लेकिन इसके साथ ही सभी तर्कसंगत और सम्मानजनक कदम भी उठाते हैं जो एक स्थायी और विश्वसनीय शांति की ओर ले जा सकते हैं। रूसियों के सामने हमने जो यूक्रेनी प्रस्ताव पेश किया है वह तार्किक और यथार्थवादी है।
डेढ़ साल की तैयारी, फिर दिया अंजाम
जेलेंस्की ने पुतिन को लेकर कहा कि, रूस क्या चाहता है, रूसियों ने अपना "ज्ञापन" किसी के साथ साझा नहीं किया है, हमारे पास यह नहीं है, तुर्की पक्ष के पास यह नहीं है, और अमेरिकी पक्ष के पास भी रूसी दस्तावेज़ नहीं है। इसके बावजूद, हम शांति की दिशा में कम से कम कुछ प्रगति हासिल करने की कोशिश करेंगे। आज, एक शानदार ऑपरेशन किया गया। इसकी तैयारी में डेढ़ साल से ज़्यादा का समय लगा। सबसे दिलचस्प बात यह है कि रूसी क्षेत्र में हमारे ऑपरेशन का "कार्यालय" उनके एक क्षेत्र में FSB मुख्यालय के ठीक बगल में स्थित था।
एयर अटैक में 117 ड्रोन का इस्तेमाल किया गया
जेलेंस्की ने कहा, यूक्रेन की सुरक्षा सेवा के प्रमुख वसील मालियुक ने आज के ऑपरेशन के बारे में एक रिपोर्ट पेश की और कहा, यूक्रेन द्वारा हासिल किया गया यह परिणाम बेहतरीन है। योजना बनाने से लेकर प्रभावी क्रियान्वयन तक एक साल, छह महीने और नौ दिन लगे। यह हमारा सबसे लंबी दूरी का ऑपरेशन था। ऑपरेशन की तैयारी में शामिल हमारे लोगों को समय रहते रूसी क्षेत्र से वापस बुला लिया गया। यूक्रेन की इस सफलता के लिए मैंने जनरल मालियुक को धन्यवाद दिया।
जेलेंस्की ने पुतिन को लेकर कह दी बड़ी बात
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा, यूक्रेन की सुरक्षा सेवा को निर्देश दिया कि वे ऑपरेशन के विवरण और परिणामों के बारे में जनता को उतना ही बताएं, जितना बताया जा सकता है। बेशक, इस समय सब कुछ प्रकट नहीं किया जा सकता है, लेकिन ये यूक्रेनी कार्य हैं जो निस्संदेह इतिहास की किताबों में दर्ज होंगे। यूक्रेन अपना बचाव कर रहा है, और ठीक ही कर रहा है। पुतिन के लिए जेलेंस्की ने बड़ी बात कह दी, उन्हों कहा कि, हम रूस को इस युद्ध को समाप्त करने की आवश्यकता महसूस कराने के लिए ये सब कुछ कर रहे हैं। रूस ने इस युद्ध को शुरू किया था और अब रूस को इसे समाप्त करना चाहिए। यूक्रेन की जय हो!
Latest World News