1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Russia-Ukraine War: कीव की रात बनी 'कयामत की रात'...रूस ने बरसाये 700 ड्रोन और दर्जनों मिसाइलें; 16 लोगों की मौत

Russia-Ukraine War: कीव की रात बनी 'कयामत की रात'...रूस ने बरसाये 700 ड्रोन और दर्जनों मिसाइलें; 16 लोगों की मौत

यूक्रेन की राजधानी कीव बुधवार की रात रूस के भीषण ड्रोनों और मिसाइलों के हमलों से थर्रा उठी। रूस ने रात भर यूक्रेन के नागरिक इलाकों पर सैकड़ों ड्रोनों और दर्जनों मिसाइलों से भारी हमला किया। इस हमले में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 80 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

रूस के हमले के बाद कीव का जला हुआ दृश्य। - India TV Hindi
Image Source : AP रूस के हमले के बाद कीव का जला हुआ दृश्य।

Russia-Ukraine War: यूक्रेन की राजधानी कीव बुधवार की रात रूस के भीषण ड्रोनों और मिसाइलों के हमलों से थर्रा उठी। रूस ने रात भर यूक्रेन के नागरिक इलाकों पर सैकड़ों ड्रोनों और दर्जनों मिसाइलों से भारी हमला किया। इस हमले में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 80 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह पिछले दो हफ्तों में रूस का सबसे बड़ा हवाई हमला था।

बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों का हुआ इस्तेमाल

यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने गुरुवार को एक्स पर बताया कि रूस ने इस हमले लगभग 700 ड्रोनों से हमला किया। साथ ही दर्जनों बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया गया। इसमें मुख्य रूप से नागरिकों को निशाना बनाया गया। कीव में कम से कम चार लोगों की मौत हुई, जिनमें एक 12 वर्षीय बच्चा भी शामिल है। इस हमले में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए। दक्षिणी बंदरगाह शहर ओडेसा में नौ लोगों की मौत हुई और 23 घायल हुए। मध्य यूक्रेन के डिनिप्रो क्षेत्र में तीन लोगों की मौत हुई और लगभग तीन दर्जन लोग घायल हुए। दक्षिणी ज़ापोरिज्जिया में एक व्यक्ति की मौत हुई।

हमले में शामिल थे 636 मानव रहित शाहेद ड्रोन

सिबिहा ने एक्स पर लिखा, “ऐसे हमलों को सामान्य नहीं माना जा सकता। ये युद्ध अपराध हैं, इन्हें रोका जाना चाहिए और इसके जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।” यूक्रेन की वायुसेना ने बताया कि वायु रक्षा प्रणाली ने 703 में से 667 हमलावर लक्ष्यों को मार गिराया या निष्क्रिय कर दिया। इनमें 636 शाहेद प्रकार के ड्रोन और अन्य बिना चालक वाले हवाई यान शामिल थे। वायुसेना के अनुसार, 20 हमलावर ड्रोन और 12 मिसाइलें 26 जगहों पर हिट करने में कामयाब रहीं। 

Latest World News