1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बोला धावा, किए ताबड़तोड़ हमले

Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बोला धावा, किए ताबड़तोड़ हमले

रूस यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है। रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर भी हमले किए हैं। रूस की तरफ से कीव पर किए गए हमलों में भारी तबाही हुई है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इन हमलों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

रूस ने कीव पर किए हमले- India TV Hindi
Image Source : AP रूस ने कीव पर किए हमले

कीव: रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। जंग के बीच रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं। ताजा हमलों में रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव को निशाना बनाया है। कीव पर रूस की ओर से किए गए हमलों में एक शख्स की मौत हो गई है। कीव के अलावा रूस ने मध्य यूक्रेनी शहर क्रीवी रीह पर शुक्रवार को हमले किए थे। इन हमलों में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

इमारतों में लगी आग

मेयर विताली क्लित्स्को ने बताया कि कीव के डार्नित्स्की जिले में एक शख्स का शव मिला है। उन्होंने बताया कि रूस के हमलों में तीन लोग घायल हुए हैं। कई इमारतों में आग लग गई और कारों को भी नुकसान पहुंचा है। इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि क्रिवी रीह पर हुए हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं।  75 अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

Image Source : apरूस ने कीव पर किया अटैक

रूस ने किए ताबड़तोड़ हमले

सोशल मीडिया पर दिए गए एक बयान में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस के बढ़ते हमले यह दिखाते हैं कि मॉस्को पर अब भी अंतरराष्ट्रीय दबाव का कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि रूस ने पिछले सप्ताह ही यूक्रेन पर 1,460 से अधिक गाइडेड हवाई बम, लगभग 670 हमलावर ड्रोन और 30 से अधिक मिसाइलें दागी हैं।  

क्या है रूस का इरादा

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा, “ये हमले सभी अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक कोशिशों को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का जवाब है। हमारे हर साथी - अमेरिका, पूरा यूरोप, पूरी दुनिया - ने देखा है कि रूस जंग और हत्या जारी रखने का इरादा रखता है।" रूस के हमले तेज हुए हैं। (एपी)

यह भी पढ़ें:

इजरायल ने आखिरकार गाजा में किया 'खेला', जो अब तक नहीं हुआ था वो कर ही दिया

बलूचिस्तान में ट्रेन हाईजैक के बाद भड़की है पाकिस्तानी सेना, जानें अब अफगानिस्तान बॉर्डर पर क्या किया

Latest World News