1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रूस ने यूक्रेन पर फिर किया घातक हमला, राजधानी कीव को बनाया निशाना; 12 की मौत 48 घायल

रूस ने यूक्रेन पर फिर किया घातक हमला, राजधानी कीव को बनाया निशाना; 12 की मौत 48 घायल

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर ड्रोन और मिसाइलों से बड़ा हमला किया है। रूस के ताजा किए गए हमलों से यूक्रेन दहल गया है। रूसी हमलों की वजह से कीव में भारी नुकसान हुआ है।

Russia attack Ukraine- India TV Hindi
Image Source : AP Russia attack Ukraine

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। जंग के बीच रूस की ओर से यूक्रेन के कई शहरों पर लगातार घातक अटैक किए जा रहे हैं। इस बीच रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर एक बार फिर बड़ा हमला क्या है। यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि रूस की ओर से मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए हैं। ये हमले रूस ने बृहस्पतिवार तड़के किए हैं। 

आवासीय इमारत पर हुआ हमला

अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेन की राजधानी कीव पर ड्रोन और मिसाइलों से किए गए हमलों में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है और 48 अन्य घायल हुए हैं। कीव के शहरी प्रशासन के प्रमुख तैमूर त्काचेंको ने बताया कि मृतकों में 14 वर्षीय किशोर भी शामिल है। त्काचेंको ने बताया कि एक आवासीय इमारत पर सीधा हमला हुआ है। उन्होंने कहा, ‘सबकुछ नष्ट हो गया है।’ 

20 से ज्यादा इलाके हुए प्रभावित

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि इस हमले से राजधानी में 20 से ज्यादा इलाके प्रभावित हुए हैं। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव दल मौके पर मौजूद हैं। बृहस्पतिवार का हमला, यूक्रेन में तीन साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने पर चर्चा के लिए इस महीने की शुरुआत में अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात के बाद से कीव पर हुआ पहला बड़ा हमला है।

रूस ने यूक्रेन के कई गांवों पर किया कब्जा

इस बीच खबरें इस तरह की भी हैं कि रूसी सेना ने डोनेस्क प्रांत के निप्रोपेट्रोव्स्क क्षेत्र के कई गांवों पर कब्जा कर लिया है। जिस इलाके पर रूसी सेना ने कब्जा किया है वह यूक्रेन का बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है। यूक्रेन का यह आठवां भाग है जहां पर रूसी सेना लड़ते हुए आगे आई है। इतना ही नहीं डोनेस्क के कई मोर्चों पर रूस और यूक्रेन की सेनाओं में भीषण लड़ाई भी चल रही है। 

यह भी पढ़ें:

टैरिफ वॉर के बीच सामने आई अमेरिका की खीझ, जानें अब व्हाइट हाउस के एडवाइजर ने क्या कहा?

अमेरिका के मिनियापोलिस स्कूल में हुई फायरिंग पर बड़ा खुलासा, जानें FBI ने क्या कहा?

Latest World News