1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. PM मोदी की तारीफ में सर्बिया के पूर्व राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक बोले- "भारत को स्वर्ग की ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया"

PM मोदी की तारीफ में सर्बिया के पूर्व राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक बोले- "भारत को स्वर्ग की ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर दुनियाभर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। इस बीच, सर्बिया के पूर्व राष्ट्रपति का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे पीएम मोदी की तारीफ कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सर्बिया के पूर्व राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक- India TV Hindi
Image Source : FACEBOOK/NARENDRA MODI प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सर्बिया के पूर्व राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर जनसेवा के 25 साल पूरे हो गए। इस मौके पर देश और दुनिया के नेताओं की ओर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं। इस बीच, सर्बिया के पूर्व राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक (Aleksandar Vučić) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिमसें वे पीएम मोदी की तारीफ रह रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए सर्बिया के पूर्व राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक कह रहे हैं, "उन्होंने भारत को स्वर्ग की ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है। आज वैश्विक मंच पर भारत महत्वपूर्ण है तो इसकी वजह पीएम मोदी हैं। उन्होंने बहुत बड़े काम किए हैं। फिर भी, वहां लोग (विपक्ष) उन्हें नीचे गिराने की कोशिश कर रहे हैं।"

वहीं, जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने मोदी को शुभकामनाएं देते हुए उनके राजनीतिक नेतृत्व और भारत के विकास में योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि मोदी ने 2001 से सरकार के प्रमुख के तौर पर प्रभावी नेतृत्व किया है और भारत की अंतरराष्ट्रीय साख बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने भारत-जापान विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने पीएम मोदी को "भगवान विष्णु का अवतार" बताया। उन्होंने 2019 में नई दिल्ली में आम नागरिक के रूप में पीएम मोदी से हुई मुलाकात को याद किया। टोबगे ने कहा कि पीएम मोदी ने भारतीयों में अपने देश के प्रति विश्वास, गर्व और महत्वाकांक्षा को मजबूत किया है।

फिलिपीन के राष्ट्रपति बोंगबोंग मार्कोस

फिलिपीन के राष्ट्रपति बोंगबोंग मार्कोस ने पीएम मोदी को लगातार सफलता की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गुजरात से दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व करने तक पीएम मोदी का सफर सुशासन, नवाचार, प्रौद्योगिकी और बुनियादी ढांचे के विकास पर केंद्रित रहा है।

बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवेर

बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवेर ने पीएम मोदी को 25 साल की जनसेवा पूरी करने पर बधाई दी। उन्होंने दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी को और गहरा करने की इच्छा जताई।

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने पीएम मोदी को समर्पित जनसेवा के 25 साल पूरे करने पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने पीएम मोदी और उनकी सरकार के लिए आने वाले वर्षों में निरंतर सफलता और समृद्धि की कामना की।

नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू

नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू ने कहा कि लोकतंत्र में लगातार 25 साल तक नेतृत्व करना दुर्लभ उपलब्धि है। उन्होंने पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और विकास के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की और भारत-नाइजीरिया संबंधों को और मजबूत होने का भरोसा जताया।

बोत्सवाना के राष्ट्रपति डुमा गिदोन बोको

बोत्सवाना के राष्ट्रपति डुमा गिदोन बोको ने भी पीएम मोदी को बधाई दी। उन्होंने भारत के लोगों के प्रति पीएम मोदी के समर्पण और सेवा भाव की सराहना करते हुए उनके निरंतर सफल कार्यकाल की कामना की। साथ ही भारत-बोत्सवाना की स्थायी मित्रता को और मजबूत करने की उम्मीद जताई।

ये भी पढ़ें-

पीएम मोदी के सियासी सफर के 25 साल पूरे, वर्ल्ड लीडर्स ने की बधाइयों की बौछार; जानें किसने क्या कहा

'सही नेता, सही समय, सही जगह’, PM मोदी के 25 साल के सफर पर नायडू समेत NDA नेताओं ने दी बधाई

Latest World News