1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. स्विट्जरलैंड में नए साल की पार्टी के दौरान बार में हुआ धमाका, 40 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

स्विट्जरलैंड में नए साल की पार्टी के दौरान बार में हुआ धमाका, 40 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

स्विट्जरलैंड में नए साल का जश्न मानने के दौरान धमाका हुआ है। धमाका एक रिजॉर्ट के बार में हुआ है। धमाके की वजह से 40 लोगों की मौत हो गई है।

Switzerland Blast- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Switzerland Blast

Switzerland Blast: स्विट्जरलैंड के मशहूर लग्जरी अल्पाइन स्की रिजॉर्ट शहर क्रांस मोंटाना में गुरुवार तड़के न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान विस्फोट हुआ। इस धमाके में 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हैं। स्विस पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। स्विट्जरलैंड में जिस जगह धमाका हुआ है वो राजधानी बर्न से 2 घंटे की दूरी पर स्थित है। धमाके के बाद बचाव अभियान जारी है। 

धमाके के कारणों का पता नहीं

स्विट्जरलैंड की पुलिस ने बताया कि रिजॉर्ट के बार में धमाका होने से 40 लोग मारे गए हैं और कई अन्य घायल हैं। दक्षिण-पश्चिमी स्विट्जरलैंड के वालिस कैंटन में पुलिस प्रवक्ता गेटान लैथियन ने बताया कि अज्ञात कारण से धमाका हुआ है। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। जांच के बाद ही इस बारे में बताया जा सकेगा कि धमाका क्यों हुआ। उन्होंने कहा कि धमाका ले कॉन्स्टेलेशन नाम के एक बार में हुआ, जो पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

घायलों को भेजा गया अस्पताल

धमाके की सूचना मिलने के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की टीमें मौके पर पहुंची हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। धमाके वाली जगह और उसके आसपास के स्थान को सील कर दिया गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

क्रांस मोंटाना पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है और यहां बड़ी संख्या में टूरिस्ट छुट्टियां मनाने आते हैं। नए साल के मौके पर यहां भीड़ अधिक रहती है। पुलिस के अनुसार जब धमाका हुआ, तब वहां करीब 150 लोग मौजूद थे। फॉरेंसिक टीमें सबूत जुटा रही हैं और बार में मौजूद लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें:

अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने निकाली रूस के दावों की हवा, कहा- 'यूक्रेन ने नहीं किया पुतिन के आवास पर हमला'

राष्ट्रपति पुतिन के आवास पर हुए हमले के बाद भड़का रूस, यूक्रेन के इस शहर में मचाई तबाही

Latest World News