1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. World Economic Forum में ट्रंप ने चीन और यूरोप पर खड़ा किया सवाल, ग्रीनलैंड को लेकर दिया ये बड़ा बयान

World Economic Forum में ट्रंप ने चीन और यूरोप पर खड़ा किया सवाल, ग्रीनलैंड को लेकर दिया ये बड़ा बयान

World Economic Forum में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन और यूरोप पर कई सवाल खड़े किए। इस दौरान उन्होंने कहा-अमेरिका में महंगाई कम हुई है।

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति।- India TV Hindi
Image Source : AFP डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति।

World Economic Forum: स्विट्जरलैंड के दावोस में चल रहे वैश्विक आर्थिक मंच पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन और यूरोप पर कई सवाल खड़े किए हैं। ट्रंप ने चीन को बहुत चालाक देश बताया।वहीं यूरोप को लेकर कहा कि वह सही दिशा में आगे नहीं बढ़ रहा। उन्होंने कहा-अमेरिका में महंगाई कम हुई है। अमेरिका तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका की जनता मुझसे खुश है। मैंने डेड इकोनॉमी से अमेरिका को बाहर निकाला।

अमेरिका पूरी तरह तरक्की करेगा तो पूरी दुनिया तरक्की करेगी। ट्रंप ने कहा कि मुझे यूरोप से प्यार है। मैं चाहता हूं कि यूरोप भी तरक्की करे। राष्ट्रपति ने कहा कि हमने अमेरिका के खतरनाक बॉर्डर को सील किया। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को ग्रेट बनाने के लिए हमने खर्चों में कटौती की। 

यूरोप सही दिशा में आगे नहीं बढ़ रहा

राष्ट्रपति ट्रंप ने आरोप लगाया कि यूरोप सही दिशा में आगे नहीं बढ़ रहा है। हम वेनेजुएला की मदद कर रहे हैं। तेल, गैस को लेकर हमने बेहतरीन डील की। ट्रंप ने कहा कि अब तेल से वेनेजुएला की तरक्की होगी। उन्होंने कहा कि अटैक के बाद से वेनेजुएला के लोगों का सहयोग मिल रहा है। ट्रम्प ने कहा, "सच कहूँ तो, यूरोप के कुछ हिस्से अब पहचाने भी नहीं जा सकते। हम इस पर बहस कर सकते हैं, लेकिन कोई बहस नहीं। मैं किसी का अपमान नहीं करना चाहता और यह नहीं कहना चाहता कि मैं इसे पहचानता नहीं हूँ, और यह सकारात्मक अर्थ में नहीं है। यह बहुत ही नकारात्मक अर्थ में है। मैं यूरोप से प्यार करता हूँ, और मैं यूरोप को प्रगति करते देखना चाहता हूँ, लेकिन यह सही दिशा में नहीं बढ़ रहा है।"

 

ट्रंप ने चीन पर बोला हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन को भी अपने संबोधन के दौरान निशाने पर लिया। ट्रंप ने कहा कि चीन बहुत चालाक देश है। वह अपना सामान यूरोप में बहुत चालाकी के साथ बेच रहा है। 

ग्रीनलैंड पर क्या बोले ट्रंप

ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ग्रीनलैंड के लोगों के लिए उनके दिल में बहुत इज्जत है। ट्रंप ने कहा कि हम डेनमार्क को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रंप का यह बयान तब आया है जब यूरोप और नाटो समेत दुनिया के अन्य देश ट्रंप की ग्रीनलैंड नीति का विरोध कर रहे हैं। 

अमेरिका के साथ सबकी तरक्की

ट्रम्प ने कहा, "अमेरिका इस ग्रह का आर्थिक इंजन है। जब अमेरिका में आर्थिक उछाल आता है, तो पूरी दुनिया में उछाल आता है। यह इतिहास है। जब आर्थिक मंदी आती है, तो आप सभी उसका अनुसरण करते हैं... आज दोपहर, मैं इस बात पर चर्चा करना चाहता हूँ कि हमने यह आर्थिक चमत्कार कैसे हासिल किया है, हम अपने नागरिकों के जीवन स्तर को अभूतपूर्व स्तर तक कैसे ऊपर उठाने का इरादा रखते हैं, और शायद आप भी, और आपके क्षेत्र भी, हमारे कार्यों का अनुसरण करके बेहतर कर सकते हैं..."

Latest World News