A
Hindi News विदेश यूरोप Russia Ukraine War: पुतिन पर भड़के ट्रंप, रूस को धमकी देते हुए बोले- 'जंग खत्म नहीं की तो..'

Russia Ukraine War: पुतिन पर भड़के ट्रंप, रूस को धमकी देते हुए बोले- 'जंग खत्म नहीं की तो..'

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को धमकी दी है। ट्रंप ने कहा कि अगर रूस जग खत्म नहीं करता है तो अमेरिका यूक्रेन को लंबी दूरी की टॉमहॉक मिसाइल दे सकता है। रूस ने ट्रंप के बयान पर चिंता जताई है।

Donald Trump (R) Vladimir Putin (L)- India TV Hindi Image Source : AP Donald Trump (R) Vladimir Putin (L)

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। दोनों ही देशों की तरफ से एक-दूसरे पर लगातार घातक हमले किए जा रहे हैं। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दे दिया। ट्रंप ने रूस को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वह यूक्रेन के साथ लंबे समय से जारी जंग को समाप्त नहीं करता है तो अमेरिका यूक्रेन को लंबी दूरी की टॉमहॉक मिसाइल दे सकता है। ट्रंप ने एयर फोर्स वन विमान में पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही है। 

क्या बोले ट्रंप?

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मैं कहूंगा कि अगर यह जंग खत्म नहीं होती तो मैं उन्हें टॉमहॉक भेजूंगा। टॉमहॉक बेहतरीन हथियार है, बेहद आक्रामक हथियार।’’ ट्रंप ने पत्रकारों से कहा,‘‘मैं उनसे कहूंगा कि अगर युद्ध समाप्त नहीं हुआ तो हम ऐसा कर सकते हैं।’’ ट्रंप ने हालांकि कहा, ‘‘हो सकता है कि हम ऐसा ना करें और ये भी हो सकता है कि हम ऐसा करें। मुझे लगता है कि यह बात रखनी चाहिए।’’ 

जेलेंस्की से बातचीत के बाद ट्रंप ने दिया बयान

डोनाल्ड ट्रंप की यह टिप्पणी रविवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर हुई बातचीत के बाद आई है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने उस बातचीत में टॉमहॉक मिसाइल भेजने की संभावना का जिक्र किया था। उन्होंने कहा, ‘‘यह बेहद आक्रामकता भरा कदम है।’’ ट्रंप ने ये बयान ऐसे वक्त दिए हैं जब रूस ने यूक्रेन के बिजली संयंत्रों पर रातों रात हमला किया और यह सर्दियों से पहले यूक्रेन की ऊर्जा संरचनाओं को ठप करने संबंधी उसके अभियान का ही हिस्सा है। 

रूस ने जताई चिंता

रूस ने अमेरिका की ओर से यूक्रेन को टॉमहॉक क्रूज मिसाइलें दिए जाने की संभावना पर चिंता व्यक्त की है। पुतिन पूर्व में कह चुके हैं कि अमेरिका द्वारा यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलें दिए जाने से मॉस्को और वाशिंगटन के संबंधों को गंभीर नुकसान पहुंचेगा। ट्रंप ने युद्ध के संबंध में कहा, ‘‘मुझे सचमुच लगता है कि अगर पुतिन इस मामले को सुलझा लेते हैं तो अच्छा है और अगर ऐसा नहीं हुआ तो यह उनके लिए ही अच्छा नहीं होगा।’’ (एपी)

यह भी पढ़ें:

इजरायल के बंधक आज होंगे रिहा! मिस्र के शर्म अल शेख में इज़रायल और हमास के बीच शांति समझौता

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाक युद्ध रुकवाने का श्रेय, कहा - 'नोबेल पुरस्कार के लिए ये सब नहीं किया'

Latest World News