रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को भारत के उत्तर प्रदेश में आए तूफान से हुई भारी जानमाल की हानि पर गहरा दुख जताया है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को आए भीषण तूफान और भारी बारिश के कारण पेड़ उखड़ गए और घर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे कम से कम 89 लोगों की मौत हो गई।
पीएम मोदी और द्रौपदी मुर्मू को लिखा पत्र
क्रेमलिन (राष्ट्रपति कार्यालय) ने एक बयान में कहा कि पुतिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेजे गए संदेश में प्राकृतिक आपदा में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इसमें पुतिन ने घायल और प्रभावित लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
उन्होंने कहा, 'उत्तर प्रदेश में चक्रवात के कारण हुई भारी जानमाल की हानि और बड़े पैमाने पर हुई तबाही पर मेरी गहरी संवेदनाएं स्वीकार करें।' इसके साथ ही पुतिन ने कहा, 'कृपया पीड़ितों के परिवारों और मित्रों के प्रति मेरी संवेदना और समर्थन व्यक्त करें, साथ ही इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने मैं कामना करता हूं।'
सीएम योगी ने अधिकारियों को दिया आदेश
उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बुधवार को अचानक बदले मौसम के बीच आए तेज आंधी-तूफान और बारिश से जुड़े हादसों में कम से कम 87 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बेमौसम बारिश, आंधी और बिजली गिरने से हुए नुकसान का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर प्रभावितों को राहत देने के आदेश दिये हैं।
ये भी पढ़ें:
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों को मदद देने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश, सरकारी टीचर समेत दो लोग गिरफ्तार
कलकत्ता हाई कोर्ट में ममता बनर्जी को देखकर वकीलों ने लगाए 'चोर-चोर' के नारे, मौके पर मची अफरा-तफरी
Latest World News