1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रूस-यूक्रेन जंग को खत्म करने के लिए तड़प रहे हैं जेलेंस्की, बताया क्या होगा उनका अगला कदम

रूस-यूक्रेन जंग को खत्म करने के लिए तड़प रहे हैं जेलेंस्की, बताया क्या होगा उनका अगला कदम

रूस और यूक्रेन के बीत जंग जारी है। जंग के फिलहाल खत्म होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि वो बातचीत को गति देने लिए तुर्किये की यात्रा पर जाएंगे।

Volodymyr Zelenskyy - India TV Hindi
Image Source : AP Volodymyr Zelenskyy

Volodymyr Zelenskyy Turkiye Visit: रूस और यूक्रेन में जारी जंग के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की बातचीत के प्रयासों को गति देने की मंशा जाहिर की है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मंगलवार को कहा कि वह रूस के साथ लगभग चार वर्षों से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत को गति देने के प्रयासों के तहत इस सप्ताह तुर्किये की यात्रा पर जाएंगे। 

तुर्किये में पहले भी हो चुकी है बातचीत

तुर्किये ने इस साल की शुरुआत में यूक्रेन और रूस के बीच बातचीत की मेजबानी की थी, हालांकि इस्तांबुल में हुई वार्ता में केवल युद्धबंदियों के आदान-प्रदान पर ही कुछ प्रगति हो पाई थी। वहीं, अमेरिका की अगुवाई वाले अंतरराष्ट्रीय शांति प्रयास भी अब तक किसी बड़ी सफलता तक नहीं पहुंच सके हैं। 

कब तुर्किये जाएंगे जेलेंस्की?

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि वह स्पेन की यात्रा के एक दिन बाद, बुधवार को तुर्किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्पेन में उन्हें नए समर्थन की घोषणाओं की उम्मीद है। ज्यादा जानकारी दिए बिना सोशल मीडिया पर उन्होंने कहा, “हम बातचीत को फिर से शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं और हमने कुछ प्रस्ताव तैयार किए हैं जिन्हें हम अपने साझेदार देशों के सामने रखेंगे। जेलेंस्की ने यह भी कहा, “युद्ध को खत्म करने के लिए हर संभव प्रयास करना यूक्रेन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

जेलेंस्की ने कही थी अहम बात 

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा था कि वह वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, यूक्रेन की संसद के नेतृत्व और अपनी राजनीतिक पार्टी ‘सर्वेंट ऑफ द पीपल’ के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। यूक्रेन और रूस के बीच एक बड़ी डील जल्द होने वाली है। हाल ही में इसका ऐलान खुद यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की ने किया था। उन्होंने कहा था कि यूक्रेन और रूस युद्धबंदियों की अदला-बदली की प्रक्रिया को फिर से शुरू करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं, जिससे लगभग 1,200 यूक्रेनी कैदियों की रिहाई संभव हो सकेगी।

कितने यूक्रेनी सैनिकों की हुई मौत?

रूस के साथ जंग में अब तक 50,000 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों की मौत हो चुकी है। हजारों कैदी बनाए गए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि युद्धबंदियों की अदला-बदली मानवीय आधार पर शांति वार्ता की दिशा में एक सकारात्मक कदम हो सकता है, हालांकि रूस की मांगें-जैसे डोनबास क्षेत्र का पूर्ण नियंत्रण अभी भी शांति की राह में बड़ा रोड़ा बनी हुई हैं।

यह भी पढ़ें:

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को मिली मौत की सजा तो चीन का भी आया रिएक्शन, जानिए क्या कहा?

विदेशी महिला के सामने शख्स ने की गंदी बात, सामने आया VIDEO; जानें कहां का है मामला

Latest World News