A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पंखे को लेकर हुई बहस ने चौथी कक्षा की छात्रा की ले ली जान, सहपाठियों ने पीट-पीटकर मार डाला

पंखे को लेकर हुई बहस ने चौथी कक्षा की छात्रा की ले ली जान, सहपाठियों ने पीट-पीटकर मार डाला

सीतामढ़ी से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आप भी सहम जाएंगे और यह सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आजकल के बच्चों में इतना गुस्सा कहां से आ रहा है। आइए आपको पूरा मामला बताते हैं।

मृतक छात्रा की फाइल फोटो- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT मृतक छात्रा की फाइल फोटो

बिहार के सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा प्रखंड में स्थित सहोरवा मध्य विद्यालय से एक बहुत ही दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना के बारे में जानने के बाद आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल सहोरवा मध्य विद्यालय में चौथी कक्षा की एक मासूम छात्रा कि उसके सहपाठियों ने पीट-पीटकर मार डाला। मृतक छात्रा का नाम स्मृति कुमारी है। आइए आपको इस दर्दनाक मामले की जानकारी विस्तार से देते हैं।

पंखा चलाने को लेकर हुई थी बहस

इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल में स्मृति पंखा चलाने गई थी मगर उसके दो सहपाठियों ने पंखा चलाने का विरोध किया। इसी वजह से उन लोगों के बीच में बहस हो गई और देखते ही देखते यह बहस मारपीट तक पहुंच गई। मृतक छात्रा के परिजनों का आरोप है कि उन दोनों छात्राओं ने मिलकर स्मृति की जमकर पिटाई की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

पटना ले जाने के दौरान हुई मौत

यह घटना कल यानी सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। मृतक छात्रा के पिता को जैसे ही यह सूचना मिली कि उसकी बेटी को कुछ छात्राओं ने पीटा है, वो तुरंत स्कूल पहुंचे और आनन-फानन में बेटी को इलाज के लिए पहले सोनबरसा और फिर सीतामढ़ी लेकर गए। इसके बाद वो अपनी बेटी को पटना लेकर जा रहे थे मगर दुर्भाग्यवश रास्ते में ही गांधी सेतु पुल पर स्मृति ने दम तोड़ दिया।

शिक्षकों पर भी लगाए गंभीर आरोप

इस मामले में मृतका के पिता ने विद्यालय के शिक्षकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब बच्चों ने मारपीट की सूचना शिक्षकों को मिली तब भी किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। उन्होंने आगे कहा, 'यहां तक कि एक सहायक शिक्षक द्वारा कथित तौर पर कहा गया कि "जो जीतेगा, वही पिटेगा" और इससे मामला और बिगड़ गया।

(सीतामढ़ी से सौरभ की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-

बिहार: जेल से बाहर आने के बाद विधायक अनंत सिंह का पहला बयान आया सामने, जानें क्या कहा

बिहार: दारोगा को भीड़ ने बंधक बनाया, नशे में धुत होने का आरोप, VIDEO हो रहा वायरल