1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बाहुबली नेता सुनील पांडे ने भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव को दिया खुला ऑफर, बोले- अबकी बार... आपका टिकट फाइनल करवाएंगे

बाहुबली नेता सुनील पांडे ने भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव को दिया खुला ऑफर, बोले- अबकी बार... आपका टिकट फाइनल करवाएंगे

बाहुबली नेता सुनील पांडे ने खेसारी लाल यादव को काराकाट से चुनाव लड़ने का खुला ऑफर दिया। इस पर खेसारी लाल यादव ने कहा, मैं जिस दिन चाहूंगा, आपके आशीर्वाद से राज्यसभा जा सकता हूं, लेकिन मुझे नहीं चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान सुनील पांडे ने खेसारी लाल यादव को ऑफर दिया।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER कार्यक्रम के दौरान सुनील पांडे ने खेसारी लाल यादव को ऑफर दिया।

बिहार: मौका था बाहुबली नेता सुनील पांडे के भाई और LJP नेता हुलास पांडे के बेटे के जन्मदिन का। इस निजी कार्यक्रम में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भी पहुंचे थे। यहां बाहुबली नेता सुनील पांडे ने खेसारी लाल यादव को काराकाट से चुनाव लड़ने का खुला ऑफर दिया।

"अबकी बार काराकाट से..."

खेसारी लाल यादव स्टेज पर थे। सामने बैठे सुनील पांडे ने कहा, "अबकी बार काराकाट से चुनाव लड़िए, आपका टिकट फाइनल करवाएंगे। अब तू चुनाव लड़िए बबुआ काराकाट से" उनके इस बयान पर वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं।

"राज्यसभा जा सकता हूं, लेकिन..."

सुनील पांडे के बयान पर मंच से ही खेसारी लाल यादव ने कहा, "मैं जिस दिन चाहूंगा, आपके आशीर्वाद से राज्यसभा जा सकता हूं, लेकिन मुझे नहीं चाहिए।" इस पर सुनील पांडे ने कहा- जरूरी है, जरूरी है।

खेसारी लाल पहले भी लड़ चुके हैं चुनाव

गौरतलब है कि सुनील पांडे के परिवार का राजनीति में मजबूत दखल है। उनके बेटे वर्तमान में बीजेपी के विधायक हैं, जबकि उनके भाई हुलास पांडे लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) से जुड़े रहे हैं। ऐसे में खेसारी लाल को दिया गया यह ऑफर सियासी समीकरणों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

खेसारी लाल यादव ने पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के टिकट पर छपरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से उन्होंने सक्रिय राजनीति से कुछ दूरी बना ली और  फिल्मी करियर पर फोकस कर लिया है।

2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में खेसारी लाल यादव ने RJD के टिकट पर अपनी किस्मत आजमाई थी, लेकिन उन्हें बीजेपी की उम्मीदवार छोटी कुमारी के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें-

BJP ने राज्यसभा के लिए घोषित किए 9 नाम, नितिन नवीन का नाम भी शामिल; देखें पूरी लिस्ट

Israel US Iran War Live Updates: कुवैत में 11 साल की मासूम की मौत, रिहायशी इलाके में छर्रा गिरने से हुई थी चोटिल