Israel US Iran War Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-इजरायल का मिलिट्री ऑपरेशन खत्म होने के बाद ईरानी शासन के अंदर से ही किसी व्यक्ति का सत्ता संभालना सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है। उनका प्रशासन इस बात के सपोर्ट में नहीं है कि ईरान के अंतिम शाह के बेटे रजा पहलवी को सत्ता की बागडोर सौंप दी जाए। जिन लोगों के बारे में हमने सोचा था, वे अब मर चुके हैं। ट्रंप ने कहा, 'मुझे लगता है कि सबसे बुरा यह होगा कि फिर कोई ऐसा शख्स सरकार संभाले जो पहले वाले के जैसा ही बुरा हो। हम ऐसा नहीं होने देना चाहते।'
मोजतबा हुसैनी खामेनेई चुने गए नए सुप्रीम लीडर
इस बीच इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अयातुल्लाह अली खामेनेई की बेटे के मोजतबा हुसैनी खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर चुन लिया गया है। ईरान की विशेषज्ञ सभा ने उन्हें खामेनेई का उत्तराधिकारी चुना। उधर, इजरायल ने ईरान पर अटैक तेज कर दिए हैं। ईरान की मिसाइल और लॉन्चर प्रोडक्शन यूनिट्स को निशाना बनाया गया। ईरान की राजधानी तेहरान में धमाकों की आवाज गूंज रही है। यहां के आसमान में विमानों को उड़ान भरते देखा गया।बैलिस्टिक मिसाइल के प्रोडक्शन सेंटर पर हमला
इजरायली आर्मी ने कहा कि उसने तेहरान और इस्फहान में बैलिस्टिक मिसाइलों के प्रोडक्शन और स्टोर पर एयरस्ट्राइक की। ईरानी सरकारी टीवी के मुताबिक, हमलों की वजह से तेहरान में एक प्रसारण केंद्र में दो धमाके हुए, हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
ईरान के न्यूक्लियर प्लांट पर भी हुआ अटैक
ईरान के नतांज न्यूक्लियर प्लांट की सैटेलाइट से ली गईं तस्वीरों में कई बिल्डिंग्स एक दिन पहले की तस्वीरों की तुलना में क्षतिग्रस्त दिखीं। इसके अलावा, प्लांट परिसर में भी और नुकसान हुआ है। कोलोराडो स्थित इमेंजिंग कंपनी वेंटर की तरफ से जारी गईं तस्वीरों उन इमारतों को हुआ नुकसान दिखा जिनमें कर्मचारी रहते थे।